कान पकड़कर कुत्ते ने बाघ को मारा पंजा, दोनों की लड़ाई का प्यारा वीडियो वायरल

Dog and Tiger Fighting Video: अक्सर हम कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई देखते रहते हैं। इन दोनों की लड़ाई का वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर होता रहता है। कुत्ते और बिल्ली के बीच में कभी नहीं पटती है। इसके अलावा हम कुत्ते की अन्य जानवरों के साथ लड़ाई का वीडियो भी देखते रहे हैं। ऐसे वीडियोज को यूजर्स की तरफ से खूब पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप सोचने को मजबूर हो सकते हैं।

dog and tiger video

ये भी पढ़ें- 'क्या असल जिंदगी में रावण को देखा है?', सबने किया ट्रोल लेकिन राज ठाकरे की मनसे ने 'आदिपुरुष' का किया सपोर्ट

कुत्ते और बाघ की लड़ाई का वीडियो हो रहा है वायरल

कुत्ते और बाघ की लड़ाई का वीडियो हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह कुत्ते और बाघ की लड़ाई का है। इस वीडियो को दो दिन पहले एनिमल पावर नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक भूरे रंग का कुत्ता एक बाघ के कान को काटने की कोशिश कर रहा है। वहीं, बाघ भी कुत्ते के साथ खेल रहा है।

कुत्ते और बाघ की लड़ाई को चुपचाप देख रहा है शेर

कुत्ते और बाघ की लड़ाई को चुपचाप देख रहा है शेर

कुत्ते और बाघ की लड़ाई वाले वीडियो में एक शेर भी बगल में बैठा हुआ है। हालांकि, शेर इस लड़ाई में नहीं शामिल होना चाहता और चुपचाप बैठा हुआ है। वहीं, इस वीडियो में बाघ, कुत्ते को पंजा भी मार रहा है। जबकि कुत्ता, बाघ का कान पकड़े हुए है। यह वीडियो एक जू का बताया जा रहा है। क्योंकि जू में कुछ लोग खड़े होकर दोनों की लड़ाई का वीडियो भी देख रहे हैं।

4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो

4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो

कुत्ते और बाघ की लड़ाई का जो वीडियो शेयर किया गया है, उसे अब तक 4.6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को अब तक 18,000 लाइक्स मिल चुके हैं। कुत्ते और बाघ के बीच की इस लड़ाई को देखकर यूजर्स हैरान हो जा रहे हैं और वो तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने कहा, मेरी पत्नी हरकत में है

एक यूजर ने कहा, मेरी पत्नी हरकत में है

इस वीडियो पर मजाकिया कमेंट्स करते हुए एक यूजर ने लिखा कि हमारी पत्नी हरकत में है। वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया कि यह कितना दु:खदायी है। लोग कितने मतलबी और क्रूर हैं। इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया कि कुत्ता गलती करेगा और टाइगर फिर आपने आप को सिद्ध करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+