क्या पेशावर के बाद टीटीपी का अगला निशाना भारत है?
बेंगलुरु। मंगलवार को सुबह 11 बजे पाकिस्तान के पेशावर से जो खबर आई, वह वाकई डराने वाले थी। 132 बच्चों की हत्या कर आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी)ने दुनिया को डर और दहशत के साए में थोड़ी देर तक कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया।

जब पड़ोस में इस तरह की डरावनी वारदात को अंजाम दिया जा रहा हो, जहां पर आतंकी घुसते ही बच्चों की हत्या करने लगे तो भारत में भी शक और कई तरह के सवाल उठने लाजिमी हैं। सबके जेहन में बस एक ही सवाल आ रहा है कि क्या पेशावर के बाद भारत पर खतरा और बढ़ गया है?
पाक अहम लेकिन भारत पर भी नजरें
वाशिंगटन स्थित वूड्रू विल्सन इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्कॉलर्स में साउथ ईस्ट एशिया से जुड़े सीनियर प्रोग्राम एसोसिएट माइकल कुगेलमैन की मानें तो उन्हें ऐसा नहीं लगता है लेकिन वहीं वह यह मानते हैं कि पेशावर आतंकी हमलें में शामिल आतंकी संगठन ने कई बार भारत को चुनौती देने का काम किया है।
माइकल कुगेलमैन ने वनइंडिया के साथ एक खास बातचीत में कहा कि हाल ही में वाघा बॉर्डर पर जो आतंकी हमला हुआ था उसके बाद इस संगठन के प्रवक्ता की ओर से कहा गया था कि अब वह कुछ ऐसा करेंगे जिसका लक्ष्य
भारत होगा। दूसरी ओर कुगेलमैन यह भी कहते हैं कि उन्हें नहीं लगता कि भारत टीटीपी के लिए बहुत बड़ा आकर्षण केंद्र है। उसका मकसद फिलहाल पाक में मौजूद कई हिस्सों को निशाना साधना है।
टीटीपी अफगानिस्तान तालिबान के साथ काफी हद तक जुड़ा हुआ और इस इसी मायने में यह भारत के लिए खतरा साबित हो सकता है। टीटीपी अफगानिस्तान में अफगान तालिबान के साथ मिलकर कई हमलों को अंजाम देता है।
भारत में मचा सकता है तबाही
कु्गेलमैन का कहना है कि पाक तालिबान में इतनी क्षमता है कि वह दूसरे आतंकी संगठनों के साथ तालमेल बिठा ले और ऐसे में इस बात की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि वह भारत के विरोधी इकट्ठा होने वाली
जेहादी ताकतों के साथ मिलकर भारत में तबाही मचाने की साजिश को अंजाम दे डाले। हो सकता है कि वह साउथ एशिया में अल कायदा की नई शाखा में शामिल होने के लिए किसी संगठन की तलाश भी कर ले।
कुगेलमैन मानते हैं कि पाक तालिबान ने अल कायदा के साथ मिलकर काफी काम किया है और इसकी साउथ एशिया से जुड़ी शाखा के नेता असीम उमर ने हर बार भारत और भारत के खिलाफ नए अभियान की ही बात की है। कुछ लोग तो यह तक मानते थे कि वह एक भारतीय है।
-
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications