पूजा भट्ट का Tweet-'दर्द दूर करने के लिए लोग लेते हैं ड्र्ग्स, क्या किसी को परवाह है'

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से के बाद लगातार भट्ट परिवार लोगों के निशाने पर है, फिल्ममेकर महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के रिलेशनशिप पर बहुत सारी बातें हुई हैं तो वहीं महेश भट्ट से इस बारे में पूछताछ भी हो चुकी है, लोगों का गुस्सा भट्ट परिवार और कैंप पर बुरी तरह से फूटा है, जिसका नतीजा ये हुआ कि महेश भट्ट की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'सड़क 2' को लोगों को दर्शकों की नफरत का शिकार होना पड़ा है।

Recommended Video

    Sushant Drug Case: Pooja Bhatt का ट्वीट, 'दर्द दूर करने के लिए लेते हैं ड्रग्‍स' | वनइंडिया हिंदी
     पूजा भट्ट ने किया चौंकाने वाला Tweet

    पूजा भट्ट ने किया चौंकाने वाला Tweet

    सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद से अभिनेत्री कंगना रनौत ने खुले तौर पर भट्ट और करण जौहर जैसे लोगों पर हमला बोल दिया है और दावा किया है कि बॉलीवुड में धड़ल्ले से ड्रग्स का इस्तेमाल होता है, बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन का मामला अब संसद में भी पहुंच चुका है, सांसद जया बच्चन ने बिना कंगना का नाम लिए उनपर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस बॉलीवुड ने उन्हें सबकुछ दिया, वो ही उन्हें बदनाम कर रही हैं, ऐसे लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।

    ड्र्ग्स को लेकर मचा है घमासान

    ड्र्ग्स को लेकर मचा है घमासान

    जिसके बाद घमासान मच गया, कुछ लोग जया बच्चन के साथ खड़े नजर आए तो कुछ लोगों ने कंगना की बात का समर्थन किया है, इस तीखी बहस पर अब प्रतिक्रिया दी है महेश भट्ट की बड़ी बेटी और अभिनेत्री पूजा भट्ट ने, जिन्होंने ड्र्ग्स को लेकर काफी चौंकाने वाले ट्वीट किए हैं, जिसने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    जो टूट चुके हैं क्या कोई इनके पुनर्वास में दिलचस्पी रखता है?

    जो टूट चुके हैं क्या कोई इनके पुनर्वास में दिलचस्पी रखता है?

    पूजा भट्ट ने ट्वीट किया है कि क्या कोई ऐसे लोगों की परवाह करता है, जो समाज के अंतिम छोर पर रहते हैं, जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं, ताकि जीवन का दर्द दूर हो जाए? जो लोग टूटे हुए हैं, क्या कोई इनके पुनर्वास में दिलचस्पी रखता है?

     क्या कोई इनके पुनर्वास में दिलचस्पी रखता है?'

    क्या कोई इनके पुनर्वास में दिलचस्पी रखता है?'

    उन्होंने कहा कि जो ड्रग्स का सहारा लेकर अपने जीवन के दर्द को दूर करने की कोशिश करते हैं,वो जो अपने सपनों को पाने के लिए बहुत ही टूटे हुए होते हैं। गरीबी और दुख के बीच इन पदार्थों का पीछा करने लगते हैं। क्या कोई इनके पुनर्वास में दिलचस्पी रखता है?

    लोगों के निशाने पर भट्ट परिवार

    पूजा भट्ट का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोगों ने पूजा भट्ट से सवाल किया है कि मतलब आप मान चुकी हैं कि बॉलीवुड में ड्रग्स चलता है, फिलहाल लोगों के सवालों का पूजा भट्ट ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन लोगों के निशाने पर महेश भट्ट, पूजा भट्ट और आलिया बने हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+