कोरोना वायरस: ट्रामा सेंटर परिसर को अस्पताल में बदलेगा एम्स, ललित होटल में रुकेंगे दिल्ली के डॉक्टर
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में वायरस से लड़ाई को सफल बनाने के लिए कुछ अहम फैसले भी लिए गए हैं। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) अपने एपेक्स ट्रॉमा सेंटर परिसर को कोविड-19 अस्पताल में बदलेगा। इसके साथ ही कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था ललित होटल में की जाएगी।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के लोकनायक अस्पताल और जीबी पंत अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टरों को अब होटल ललित में ठहराया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से सौ कमरों को बुक किया गया है, जिसका खर्चा राज्य सरकार ही उठाएगी। हाल ही में दिल्ली के कई इलाकों से डॉक्टरों को परेशानी की खबरें सामने आई थीं, जहां लोग उनके कोरोना वायरस मरीज के संपर्क में आने के कारण किराए के कमरे नहीं दे रहे थे या मकान खाली करा रहे थे।
वहीं एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर डीके शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि ट्रामा सेंटर को सड़क दुर्घटना के लिए तैयार किया गया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस समय सड़क हादसे के मामले नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पूरे ट्रामा सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके चलते ट्रामा सेंटर में बेड की संख्या बढ़ाकर 200 तक की जाएगी, जिसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव किया जाएगा।
डॉ. डीके शर्मा ने आगे कहा कि हम लगातार आईसीयू (Intensive Care Unit) की क्षमता में इजाफा करने में जुटे हैं। ट्रामा सेंटर में 20 बेड तैयार किए गए हैं, जो आईसीयू युक्त हैं। आईसीयू में 30 बेड बर्न और प्लास्टिक वार्ड में बनाए गए हैं। बता दें सोमवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत में पॉजिटिव कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 1071 हो गई है। इसमें 942 सक्रिय मामले और 99 डिस्चार्ज शामिल हैं। जबकि अब तक 29 लोगों की मौत हुई है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications