दिल्ली: कोरोना मरीजों ने LNJP अस्पताल में डॉक्टर के साथ की हाथापाई

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। गुरुवार को केंद्रीकृत दुर्घटना और आघात सेवा (CAT Services) एंबुलेंस के द्वारा लाए गए कुछ कोरोना मरीजों ने अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ हाथापाई की है। बता दें कि, सरकार ने एक दिन पहले ही कानून पास कर कहा था डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Delhi के LNJP Hospital में Doctors के साथ हाथापाई, सुनिए डॉक्टरों की आपबीती | वनइंडिया हिंदी
    Doctors of Delhis LNJP Hospital alleged assault & vandalism by CAT Services personnel

    अस्पताल के डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि आज कुछ कोरोना रोगियों को CATS एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया था, जब स्टाफ ने उन्हें थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा तो वो सभी संक्रमित मरीज अपने मास्क उतारकर डॉक्टरों और स्टाफ के करीब आ गए। डॉक्टरों ने जब उनसे दूर रहने के लिए कहा तो वे उनके साथ हाथापाई करने लगे और उन्हें धमकाया। इन मरीजों ने गार्डों के साथ भी मारपीट की है। अस्पताल के स्टाफ ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है।

    घटना के बाद डॉक्टरों ने कहा कि, हम एक ओर जहां कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे हैं। वहीं हमें इस समय ऐसे लोगों से भी लड़ना पड़ रहा है। इस दौरान डॉक्टरों ने रोज सामने आने वाले परेशानियों को भी बताया। डॉक्टरों ने कहा कि, अगर हमारे साथ इस तरह की दिक्कतें आएंगी तो हमारे लिए माहौल में काम करना मुश्किल होगा। उन्होंने देशभर में डॉक्टरों के साथ हो रही बदसलूकी की घटनाओं का भी जिक्र किया है। मरीज को आरएमएल अस्पताल से रेफर किया गया था। एंबुलेंस कर्मी उसे लेकर लोकनायक अस्पताल पहुंचे थे।

    गौरतलब है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर हो रहे हमले पर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। अब डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट करने पर तीन महीने से सात साल तक की सजा हो सकती है। साथ ही 50 हजार से पांच लाख तक का जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। देर रात राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही अध्यादेश प्रभावी हो गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक अध्यादेश लाने का फैसला किया गया। इसके मुताबिक स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला संज्ञेय और गैर जमानती अपराध होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+