ममता बनर्जी के डॉक्टर्स डे पर छुट्टी के फैसले पर बोले डॉक्टर, इसकी बजाय हमारी सुरक्षा पर दें ध्यान
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल सरकार में आज यानी 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे को मौके पर अवकाश है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो दिन पहले ही में कोरोना के मुश्किल दौर में काम कर रहे डॉक्टरों को सम्मान देने के लिए 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। हालांकि पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम सरकार के इस फैसले से बहुत खुश नहीं है। फोरम ने कहा है कि सम्मान से ज्यादा जरूरी डॉक्टरों की सुरक्षा है और सरकार को उस ओर ध्यान देना चाहिए।

Recommended Video
पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम सचिव डॉ. कौशिक चौकी ने न्यूज 18 से चैनल से एक बातचीत में कहा है कि सरकार ने डॉक्टरों को सम्मान देने के लिए 1 जुलाई को राज्य में अवकाश घोषित किया है। अगर राज्य सरकार वास्तव में डॉक्टरों को सम्मान देना चाहती है, तो उन्हें हर स्वास्थ्यकर्मी की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। राज्य सरकार उन मेडिकल कॉलेज में चल रहे शिक्षण और प्रशिक्षण को सुनिश्चित करे, जहां कोरोना वायरस संक्रमितों और गैर कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज हो रहा है। चाकी ने कहा कि वह चाहते हैं कि सीएम ममता बनर्जी डॉक्टरों की संस्था से मिलें और सुनिश्चित करें कि सभी प्रकार के सामाजिक बहिष्कार को रोका जाए। साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा और आजीविका सुनिश्चित की जाए।
आज मनाया जा रहा डॉक्टर्स डे
हर साल एक जुलाई को भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। एक जुलाई को डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। भारत रत्न विधानचंद्र का चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान है। भारत सरकार ने उनके जन्मदिन पर 1991 में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने का ऐलान किया था। तब से हर साल एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। महान फिजिशियन और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था। साल 1961 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। 80 वर्ष की आयु में 1962 में 1 जुलाई को ही उनकी मृत्यु हो गई थी।
-
Malda Judicial Crisis: मालदा घटना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मुख्य सचिव और DGP को थमाया नोटिस -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications