गुजरात में कोरोना जांच कराने के लिए अब डॉक्टर के पर्चे की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। गुजरात में अब कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने के लिए डॉक्टर से लिखवाने की जरूरत नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति बिना डॉक्टर की सलाह के भी अपना कोविड-19 टेस्ट करा सकता है। शुक्रवार को गुजरात सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। अभी तक डॉक्टर के पर्चे पर ही लैब में कोरोना जांच कराई जा सकती थी। गुजरात सरकार की ओर से कहा गया है कि अब राज्य में कोरोना की आरटी/पीसीआर जांच कराने वालों के लिए डॉक्टर का पर्चा अनिवार्य नहीं होगा।

sx

गुजरात सरकार का कोरोना महामारी को लेकर एक हफ्ते के भीतर से दूसरा बड़ा फैसला है। इसी हफ्ते गुजरात सरकार ने कोरोना टेस्ट की फीस भी घटाने का ऐलान किया था। प्राइवेट लैब में गुरात में आरटी/पीसीआर टेस्ट के लिए फीस 1500 रुपए से घटाकर 800 कर दी है।

देश में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को दिए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर देश में कोरोना वायरस के 36,594 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 95,71,559 हो गई है। वहीं 540 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,39,188 हो गई है। अब सक्रिय मामले 4,16,082 हैं। 42,916 नई रिकवरी के बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 90,16,289 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+