नसबंदी कांड में अब तक 13 की मौत, इसलिए हुए ऑपरेशन असफल

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नसबंदी के ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ने ऑपरेशन जल्दी निपटाने के चक्कर में महिलाओं की जिंदगी छीन ली। नसबंदी ऑपरेशन में महिलाओं की मौत में लापरवाही का सबसे बड़ा हाथ तो है ही साथ ही जल्दीबाजी में किए गए ऑपरेशन भी एक मुख्य वजह निकलकर सामने आ रही है।

bilaspur-nasbandi

बीबीसी को छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के मेडिकल सुपरिटेंडेंट रमेश मूर्ति ने नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन में एक डॉक्टर नसबंदी के केवल 35 ऑपरेशन ही कर सकता हैं। यानी, अगर नियम के मुताबिक ऑपरेशन को अंजाम दिया जाता तो शायद महिलाओं की जिंदगी बच सकती थी।

दरअसल, बिलासपुर में नसबंदी कैंप के दौरान महज छह घंटे में 83 महिलाओं के ऑपरेशन कर दिए गए। ताजा जानकारी के मुताबिक 60 से अधिक महिलाओं में से कम से कम बीस की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। ताजा अपडेट यह है कि मरने वाली महिलाओं की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+