36 गर्भपात करने के मामले में डॉक्टर दंपति गिरफ्तार

खास बात ये है कि डॉक्टर तेजस के पिता प्रदीप गांधी को अभी कुछ महीने पहले ही गर्भपात के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जिनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया था और तब से इस अपराध को बेटा कर रहा था।

सोलापुर। 36 गर्भपात करने के आरोप में डॉक्टर दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अकलूज के डॉक्टर तेजस और प्रिया गांधी को 36 गर्भपात करने के आरोप में कोर्ट ने 4 दिनों की पुलिस कस्टडी सुनाई है। खास बात ये है कि डॉक्टर तेजस के पिता प्रदीप गांधी को अभी कुछ महीने पहले ही गर्भपात के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Doctor Couple arrest for 36 abortions

अकलूज में स्थित सिया हॉस्पिटल के तेजस और प्रीति गांधी दंपत्ति को 36 गर्भपात करने की खबर से परिसर में खलबली मच गई है। वहीं एक सीआरपीएफ जवान की पत्नी के गर्भपात की जानकारी मिलते ही पुलिस उपअधीक्षक मंगेश चव्हाण ने हॉस्पिटल में छापा डाला था तो जांच के दौरान डॉक्टर दंपति द्वारा अब तक 36 गर्भपात करने की जानकारी का खुलासा हुआ। डॉक्टर तेजस गांधी के पिता डॉक्टर प्रदीप गांधी को गर्भपात और सोनोग्राफी मामले में कुछ महीने पहले ही गिरफ्तार किया गया और सजा भी हुई। इस मामले में उनका लाइसेंस भी रद्द हुआ था।
Doctor Couple arrest for 36 abortions

लाइसेंस रद्द होन के बाद प्रदीप गांधी का बेटा और बहू दोनों ने गर्भपात का धंधा शुरू किया था। पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली थी तो उसने तुरंत अकलूज के हॉस्पिटल में छापा डाल दिया। गर्भपात हुए 36 मामलों में से 5 महिलाओं की सोनोग्राफी इसी हॉस्पिटल में होने की बात सामने आई है। इस मामले में बहुत सी बातें सामने आने से खलबली मचने वाली है। कोर्ट ने दंपति डॉक्टर को 4 दिनों की पुलिस कस्टडी सुनाई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+