क्या किसी को KISS करने से फैल सकता है यौन रोग? जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट
पार्टनर संग संभोग करना या फिर चूमकर अपने प्यार का इजहार करना हर रिलेशनशिप का एक हिस्सा है। ये हिस्सा रिश्ते में नजदीकियां दिखाता है। एक दूसरे को चूमना प्यार की प्रतीक है।
क्या चूमने से होती है बीमारी?
ये बात अलग है कि चूमने से मुंह के माध्यम से करोड़ों बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश करते हैं। ऐसे में कई बार लोगों के दिमाग में ये सवाल घूमता है कि क्या चूमने से किसी तरह की बीमारी हो सकती है? क्या ये यौन संचरित रोगों को बढ़ावा देने जैसा है? चलिये ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब ढूंढते हैं।

क्या है STD?
चुंबन करने को लेकर लोगों में अलग अलग तरह के मिथक हैं। कई लोग इसे हेल्थ के लिए अच्छा मानते हैं तो कईयों को लगता है कि ये कई तरह की बीमारियों को न्योता देने जैसा है। ऐसे में ये बात जान लीजिये कि चुंबन करके मुंह से करोड़ों बैक्टीरिया ट्रांसफर होते हैं लेकिन ये यौन संचारित रोगों यानी STD के जोखिम को नहीं बढ़ाता।
कैसे फैलता है ये इन्फेक्शन?
STD नाम का इन्फ्केशन सेक्स करने के दौरान जेनेटिक्स पार्ट, एनल या फिर ओरल तरीके से सीधे संपर्क में आने के बाद होता है। लेकिन यौन संबंध बनाने समय अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए कई निवारण जरूर मौजूद हैं। बिना किसी सुरक्षा के सेक्स करने पर कई तरह के रोग होने का खतरा रहता है, जिसमें इन्फेक्शन बेहद आम है। लेकिन किस करने से भी एक तरह का इन्फेक्शन हो सकता है, जिसे HSV कहा जाता है।
चुंबन या हस्तमैथुन से कब बचें?
HSV यानी हर्प्स सिंप्लेक्स वायरस। ये एक ऐसा इन्फेक्शन है, जिसके परिणामस्वरूप जननांग दाद हो जाते हैं। इस वायरस के शरीर में फैलने की संभावना भी अधिक होती है। हालांकि, कई बार ऐसा भी हो सकता है कि शरीर में इसके लक्षण ना दिखें। ऐसे में मरीज को खुद ही नहीं मालूम होता कि उसे इस तरह का कोई इन्फेक्शन भी है। ऐसे में डॉक्टर्स भी चुंबन या फिर मुख मैथुन से बचने की सलाह देते हैं।
ऐसे में चलिये समझते हैं इस तरह के इन्फेक्शन से बचने के लिए क्या किया जाना चाहिए।
- जब भी संबंध बनाएं, तो प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें।
- प्राइवेट पार्ट्स की साफ सफाई का खास तौर पर ध्यान रखें।
- पार्टनर के साथ अपनी यौन हिस्ट्री के बारे में बात करने से हिचकिचाएं ना।
- अपनी सेक्सुअल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए एक्सपर्ट से परामर्श जरूर लें।
- हर बार संबंध बनाने के बाद अपने जननांगों को अच्छी तरह साफ जरूर कर लें।












Click it and Unblock the Notifications