दिल्ली के 5 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी धरने पर बैठे। जैसे ही ये खबर सामने आई इंडिया गेट पर भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बड़ा फैसला लेते हुए इंडिया गेट के आस-पास के पांच मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट (आगमन और प्रस्थान गेट) बंद कर दिए। डीएमआरसी से पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेट्रिएट, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग और जनपथ को बंद कर दिया। साथ ही कुछ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनों के रुकने पर रोक लगा दी गई। हालांकि, शाम करीब 7.30 बजे मेट्रो का संचालन सामान्य हो गया। इससे पहले डीएमआरसी ने जामिया मिलिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट गेट बंद किए थे।

इंडिया गेट के आस-पास ये 5 मेट्रो स्टेशन बंद

इंडिया गेट के आस-पास ये 5 मेट्रो स्टेशन बंद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को दोपहर करीब चार बजे पार्टी नेताओं के साथ इंडिया गेट पहुंची और धरने पर बैठ गईं। उनका ये प्रदर्शन जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर हुई पुलिस की कार्रवाई को लेकर था। प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके समर्थक भी धरने पर बैठे नजर आए। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा है कि देश गुंडों की जागीर नहीं है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं से बात करने के लिए इंडिया गेट पहुंचे और उनसे धरना खत्म करने की अपील की। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उन्हें इंडिया गेट से हटने की अपील की।

प्रियंका गांधी के इंडिया गेट पर धरने के बाद DMRC का फैसला

प्रियंका गांधी के इंडिया गेट पर धरने के बाद DMRC का फैसला

वहीं इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी के धरने के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेट्रिएट, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग और जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेट को बंद कर दिया। इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे। साथ ही कुछ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव भी नहीं होगा। इंडिया गेट पर ज्यादा भीड़ नहीं बढ़े इसलिए डीएमआरसी ने ये फैसला लिया। हालांकि, शाम करीब 7.30 बजे मेट्रो का संचालन सामान्य हो गया। एंट्री-एग्जिट गेट खोल दिया गया।

कुछ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनें भी नहीं रुकेंगी

प्रियंका गांधी के इंडिया गेट पर धरने के दौरान कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल, अंबिका सोनी समेत कई दिग्गज नेता धरने पर बैठे। धरने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस बात पर जवाब देना चाहिए कि कल विश्वविद्यालय में क्या हुआ, किसकी सरकार ने छात्रों के साथ मारपीट की? उन्हें डूबती अर्थव्यवस्था पर बोलना चाहिए। उनकी पार्टी के विधायक ने एक लड़की के साथ बलात्कार किया, उस पर बात क्यों नहीं की?

इसे भी पढ़ें:- जामिया की वाइस चांसलर ने कहा- हिंसा में किसी भी स्टूडेंट की मौत नहीं हुई, पुलिस के खिलाफ दर्ज कराएंगे FIR

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+