जामिया की वाइस चांसलर ने कहा- हिंसा में किसी भी स्टूडेंट की मौत नहीं हुई, पुलिस के खिलाफ दर्ज कराएंगे FIR
Recommended Video
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर नजमा अख्तर ने विश्वविद्यालय कैंपस में हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए पूरे घटनाक्रम पर दुःख जताया है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जामिया की वीसी ने कहा, 'पुलिस बिना इजाजत यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसी थी। इसके बाद लाइब्रेरी में लाठीचार्ज किया गया। यूनिवर्सिटी कैंपस को काफी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने जामिया गेट पर बैरिकेड लगाए गए। कैंपस में जबरन घुसने पर पुलिस के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।' इस दौरान उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है। साथ उन्होंने कहा कि जामिया में हुई हिंसा में किसी भी स्टूडेंट की मौत नहीं हुई है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, जामिया का नाम बदनाम नहीं किया जाए।

इसे भी पढ़ें:- हैदराबाद एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ को लगी सबसे ज्यादा गोलियां












Click it and Unblock the Notifications