"कश्मीर जाओ, हम भेज देंगे ..." तमिलनाडु गर्वनर को DMK कार्यकर्ता ने दी धमकी, पार्टी ने किया सस्पेंड
डीएमके कार्यकर्ता शिवाजी कृष्णमूर्ति ने शनिवार को तमिलनाडु के गर्वनर को धमकी देते हुए का कहा अगर वो अंबेडकर का नाम नहीं ले सकते तो उन्हें कश्मीर चले जाना चाहिए और चरमपंथियों को भेजकर मैं उनकी हत्या करवा दूंगा।

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और राज्य की सत्तारुढ़ DMK सरकार के बीच चल रहे विवाद के बीच एक कार्यकर्ता ने राज्पाल को खुलेआम मरवाने की धमकी देकर नया बवाल खड़ा कर दिया है। तमिलनाड के गर्वनर के लिए डीएमके कार्यकर्ता ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सीधे चरमपंथियों से हत्या करवाने की खुलेआम धमकी दे डाली है। डीएमके मंच के अध्यक्ष शिवाजी कृष्णमूर्ति ने शनिवार को कहा कि अगर गर्वनर अंबेडकर का नाम नहीं ले सकते तो उन्हें कश्मीर चले जाना चाहिए और चरमपंथियों को भेजकर मैं उनकी हत्या करवा दूंगा। हालांकि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को लेकर दिए गए बयान के बाद गैरकानूनी गतिविधियों के लिए डीएमके ने शिवाजी कृष्णमूर्ति को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है़।
जानें क्यों कार्यकर्ता ने गर्वनर को दी ये धमकी
दरअसल, कथित तौर पर डीएमके राज्य सरकार के स्वीकृत भाषण के कुछ हिस्सों को गर्वनर ने पढ़ते समय छोड़ दिया, जिसमें बीआर अंबेडकर और पेरियार जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल थे। जिसके बाद सत्तारूढ़ DMK मंच के अध्यक्ष शिवाजी कृष्णमूर्ति ने राज्यपाल आरएन रवि के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और सीधे उनकी हत्या करवाने की धमकी तक दे डाली।
शिवाजी कृष्णमूर्ति ने कहा
तमिलनाडु में अगर यह आदमी अंबेडकर के नाम का उच्चारण करने से इनकार करता है, मेरे पूर्वज जिन्होंने भारत को संविधान दिया, तो क्या मुझे उसे चप्पल से मारने का अधिकार है या नहीं? क्या आपने इसके नाम पर शपथ नहीं ली?" संविधान? क्या यह अंबेडकर, मेरे दादाजी नहीं थे, जिन्होंने इसे लिखा था? यदि आप उनका नाम नहीं कहेंगे, तो आप कश्मीर जाएं। हम खुद एक चरमपंथी को भेजेंगे। उसे बंदूक से मारने दो
डीएमके ने अपना बचाव करते हुए बोली ये बात
डीएमके ने अपने ही कार्यकर्ता की टिप्पणी से खुद को बचाते हुए ये कहा कि पार्टी राज्यपाल का सम्मान करती है और घृणित टिप्पणी एक व्यक्ति का व्यक्तिगत भाषण था। भाजपा ने इन टिप्पणियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा ने बोली ये बात
वहीं कृष्णमूर्ति को "प्रसिद्ध DMK अपशब्द" कहते हुए भाजपा ने कहा कि यह आश्चर्य है कि क्या DMK के आतंकवादी संबंध हैं। 'भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधते हुए नेता के ऐसे व्यवहार के लिए 'नई संस्कृति' को जिम्मेदार ठहराया'।
भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने कहा
मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। सीएम mkstalin के तहत यह नई संस्कृति है। मुझे कब्र में उस आदमी पर दया आती है जिसने विरासत को पीछे छोड़ दिया। मुझे यकीन है कि वह अपनी कब्र में मंथन कर रहा होगा। ऐसे लोग रहने के लायक नहीं हैं।" एक सार्वजनिक मंच। वे अपनी परवरिश और अपनी मां का अपमान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications