उदयानिधि से एक कदम आगे निकले ए राजा, HIV से की सनातन की तुलना, RJD नेता जगदानंद के भी बिगड़े बोल

Controversial statements on Sanatan: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्‍टालिन ने सनातन धर्म को समाप्‍त कर देने की बात कही थी जिसका जमकर विरोध हो रहा है। उदयनिधि के सनातन पर दिए गए विवादित बयान पर अभी भाजपा समेत सना‍तनियों का विरोध थमा नहीं था कि अब डीएमके सांसद ए राजा के अलावा बिहार की सत्‍ता में शामिल आरजेडी के नेता जगदानंद ने सनातन और हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्‍पणी की है।

santan-par-bayan

डीएमके सांसद ए राजा ने सनातन की तुलना HIV से की

उदयानिधि ने जहां सनातन की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसे वायरस से की थी वहीं तमिलनाडु की पार्टी डीएमके के सांसद ए राजा ने सनातन की तुलना HIV और कुष्‍ठ रोग से की है। उन्‍होंने कहा "सनातन धर्म की तुलना सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए। ए राजा ने कहा सनातन की तुलना HIV और कुष्‍ठ रोग जैसे सामाजिक कलंक वाली बीमारियों से की जानी चाहिए।"

RJD अध्‍यक्ष ने दिया कहा- तिलक लगाकर घूमने वालों ने...

वहीं बिहार की सत्‍ता में शामिल आरजेडी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा तिलक लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनाया है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा देश में मंदिर बनाओ या मज्जिद तोड़ों से काम नहीं चलने वाला है।

इन्‍हें बांटने से काम नही चलेगा

जगदानंद ने आगे कहा देश गुलाम किस समय हुआ, क्‍या उस समय कर्पूरी ठाकुर, लालू प्रसाद, राम मनोहर लोहिया जैसे नेता थे। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि देश में हिंदू मुस्लिम को बांटने का काम नहीं चलेगा।

उदयानिधि स्‍टालिन ने सनातन पर दिया था क्‍या बयान?

गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन के बेटे उदय‍िनिधि स्‍टालिन जो राज्‍य के खेल मंत्री भी हैं उन्‍होंने पिछले सप्‍ताह सनातन उन्‍मूलन सम्‍मेलन में कहा था कि "सनातन धर्म सामाजिक न्‍याय और समानता के विरुद्ध है। उन्‍होंने कहा था कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जाना चाहिए बल्कि उसे खत्‍म कर देना चाहिए।"

हमें सनातन को भी मिटाना है

उदयानिधि ने सनातन की तुलना डेंगू, मलेरिया, कोरोना वायरस से करते हुए कहा था कि "हम जैसे डेंगू मच्‍छर, मलेरिया या कोरोना वायरस का विरोध नहीं कर सकते हैं, इसे मिटाना है, उसी तरह से हमें सनातन को भी मिटाना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+