Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डर्टी पॉलिटिक्स: तमिलनाडु चुनाव से पहले नेताओं के अश्लील क्लिप हुए वायरल

नयी दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा के लिए 16 मई को वोटिंग होनी है। वोटिंग से चंद पहले यहां नेताओं के अश्लील वीडियो वायरल हो गए हैं। नेताओं के अश्लील वीडियो से राजनीतिक भूचाल आ गया है। वीडियो में डीएमके नेता करुप्पन और जगत रक्षकण को महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया है। नेताओं के प्राइवेट पलों के सार्वजनिक होने के बाद ये यहां की राजनीति में भूचाल आ गया है। जानें कौन है तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का सबसे अमीर प्रत्याशी, कितने पर क्रिमिनल केस

tamil nadu

वहीं डीएमके इसे अपने नेताओं को बदनाम करने की साजिश करार दे रहा है। डीएमके प्रवक्ता सरवणन के मुताबिक वो इस साजिश का पता लगाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएमके नेताओं के इस अश्लील वीडियो के सामने आने के बाद से तमिलनाडु में सियासी तापमान और बढ़ गया है।

जहां डीएमके ने एआईएडीएमके को इस वीडियो पर घेरने की कोशिश की है तो वहां एआईएडीएमके इस मुद्दे पर शांत बनी हुई है। आपको बता दें कि करुणानिधि की पार्टी डीएमके विपक्ष में है, जो जी-जान से कोशिश कर रही है सत्ता में वापसी करने के लिए। ऐसे में इस डर्टी पॉलिटिक्स ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+