डीएमके सुप्रीमो करुणानिधि चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती
द्रमुक सुप्रीमो एम करुणानिधि को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वो एक महीने से एलर्जी के कारण बीमार थे।
चेन्नई। द्रमुक सुप्रीमो एम करुणानिधि को आज सुबह चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वो एक महीने से एलर्जी के कारण बीमार थे।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक करुणानिधि को आज सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें डिहायड्रेशन और खाने में दिक्कत हो रही थी।

92 साल के करुणानिधि के साथ इस समय उनकी पत्नी राजाथिम्मल, बेटे एमके स्टालिन और पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन भी अस्पताल में है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि करूणानिधि की हालत स्थिर है और वो लगातार निगरानी में है।












Click it and Unblock the Notifications