जयललिता के निधन पर क्या बोले राजनीति में उनके धुरविरोधी DMK प्रमुख करुणानिधि?
जयललिता के निधन पर डीएमके नेता एमके स्टालिन ने राजाजी हॉल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहां पर जयललिता का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में जयललिता के धुरविरोधी माने जाने वाले डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करके हुए कहा कि उनका नाम हमेशा लोगों के बीच रहेगा। करुणानिधि भी खराब स्वास्थ्य की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं।

डीएमके प्रमुख ने कहा, 'इसमें कोई दोराय नहीं है कि जयललिता ने पार्टी के भविष्य और बेहतरी के लिए कड़े फैसले लिए। हालांकि कम उम्र में उनका निधन हो गया है लेकिन उनका नाम और शोहरत हमेशा बरकरार रहेगी।'
जयललिता के निधन पर डीएमके नेता एमके स्टालिन ने राजाजी हॉल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहां पर जयललिता का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। स्टालिन के साथ डीएमके के दूसरे नेता भी थे।
एमके स्टालिन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जयललिता का निधन होना सबके लिए गहरा झटका है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने जो भी काम किए हैं वह तारीफ के काबिल हैं। मैं डीएमके प्रमुख की तरफ से उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications