DMK नेता का शर्मनाक बयान, कहा- अब महिलाओं के पास फिगर-8 नहीं, विदेशी गायों का दूध पीकर गैलन हो गईं हैं
चेन्नई। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे जोर पकड़ रहा है वैसे-वैसे नेताओं की जुबान भी फिसलना तेज हो गई है। या यूं कहिए कि जो मन में रह रहा है वह चुनावी मैदान में खुद बखुद जुबान पर आ जा रहा है। ताजा मामला तमिलनाडु का है जहां पर द्रविण मुनेत्र कड़गम के उम्मीदवार ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है। डीएमके के इस नेता ने तो हद पार करते हुए महिलाओं के फिगर की बात करते हुए गैलन से उनकी तुलना कर डाली। इसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें लोग उनका खूब विरोध कर रहे हैं।

डिंडीगुल लियोनी का शर्मनाक बयान
डीएमके के ये नेता डिंडीगुल लियोनी हैं, जो महिलाओं को लेकर अपने अजीब बयानों को लेकर जाने जाते हैं। लेकिन इस बार तो लियोनी ने हद ही पार कर दी है। एक चुनावी रैली में वह महिलाओं के बॉडी शेप और उनके वजन को लेकर मजाक उड़ाने लगे।
डिंडीगुल लियोनी कई क्षेत्रों में डीएमके के लिए प्रचार कर रहे हैं। ऐसे ही एक प्रचार के दौरान उन्होंने कहा महिलाओं ने अपना शेप (बॉडी) खो दिया है। वह बैरल की तरह दिखने लगी हैं।
लियोनी के भाषण की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह महिलाओं के शरीर और उनके वजन को लेकर मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा "महिलाएं आजकर विदेशी गायों का दूध पी रही हैं यही वजह है कि उनका वजन बढ़ता जा रहा है।" डिंडीकुल इतने पर भी नहीं रुकते हैं। वह आगे बताते हैं कहते हैं कि कैसे पहले महिलाओं की कमर पतली होती थी और कूल्हे गोल होते थे।
Recommended Video

विदेशी गाय का दूध पीकर हो गईं गैलन
डिंडीगुल ने कहा "गोशालाओं में आजकल लोग विदेशी गायों को दुहने के लिए मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन दिनों महिलाएं विदेशी गायों का दूध पी रही हैं जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ता जा रहा है। पहले के समय में एक महिला के कूल्हे अंग्रेजी के 8 नंबर की तरह (घुमावदार) होते थे। जब वह अपने बच्चों को उठाती थी तो छोटा बच्चा कूल्हे पर टिक जाता था लेकिन अब वे गैलन की तरह हो गई हैं यही वजह है कि महिलाएं आजकल अपने पीछे बच्चों को नहीं लेकर चल पाती हैं।
इस दौरान एक पार्टी कार्यकर्ता उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुआ। डिंडीगुल महिलाओं के फिगर को लेकर बात करने में इतना रमे हुए थे कि ऐसी कोई आपत्ति उनका ध्यान भी नहीं भटका सकी और अपनी धुन में बोलते रहे।

बीजेपी ने किया पलटवार
लियोनी के इस बयान को लेकर अब विपक्ष ने निशाना भी साधना शुरू कर दिया है। बीजेपी की कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गायत्री रघुराम ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। गायत्री ने लिखा "ये किस तरह का शर्मनाक दूध उन्होंने (डिंडीगुल) पिया है ? क्या उन्हें पता है कि गर्भ के बाद या फिर हॉर्मोनल चेंज के बाद महिला के शरीर में क्या बदलाव होते हैं ?" उन्होंने पार्टी नेता कनिमोझी को टैग करते हुए लिखा "आप इस तरह के पुरुषवादी मानसिकता वालों से क्या कहेंगी? क्या आपकी पार्टी के लोग इसी तरह महिला का सम्मान करते हैं ?"












Click it and Unblock the Notifications