ए राजा के 'अलग तमिलनाडु' के बयान पर मचा बवाल, कहा-पेरियार के रास्ते पर चलने को ना करें मजबूर

चेन्नई, 4 जुलाई: तमिलनाडु के सत्ताधारी दल डीएमके के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा के एक बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से अलग तमिलनाडु की मांग की है। सांसद ने ये मांग तब उठाई जब उनके साथ मंच पर सीएम एमके स्टालिन भी मौजूद थे। जिस वजह से अब विपक्षी दल लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

MK Stalin

दरअसल रविवार को नमक्कल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सीएम भी शामिल हुए। इस दौरान ए. राजा ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि वो हमारे राज्य को स्व-शासन का अधिकार दे दें। जब तक ये स्वायत्तता नहीं मिलती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार है, ऐसे में ये ना समझा जाए कि हम ये बात अभिमान में कह रहे हैं। अपनी मांग को रखते हुए उन्होंने पेरियार का भी जिक्र किया।

ए. राजा ने कहा कि ये मांग आज की नहीं है। पेरियार जब तक जिंदा थे, वो अलग तमिलनाडु की मांग करते रहे। हमारे मुख्यमंत्री अन्ना (सीएन अन्नादुरई) के रास्ते पर चल रहे हैं, ऐसे में केंद्र सरकार हमें पेरियार के रास्ते पर ना धकेले। उन्होंने कहा कि भले ही डीएमके ने अलग तमिलनाडु राज्य की मांग छोड़ दी है, लेकिन हम अभी भी स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सीएम भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा।

बीजेपी ने कही ये बात
तमिलनाडु में बीजेपी प्रभारी रवि ने कहा कि अगर वे (द्रमुक) पांच दशक की राजनीति करने के बाद तमिलनाडु में ऐसी बातें कर रहे हैं, तो ये स्पष्ट है कि बीजेपी की बढ़त उनमें हलचल पैदा कर रही है। उनकी विचारधारा विफल हो गई है, इस वजह से वो ऐसी बातें कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+