दिवाली पर नहीं जाएगी बिजली, सुनकर मोगैंबो भी खुश हो गया
कानपुर। कभी पूरब का मैनेचस्टर कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर की हालत दिन पर दिन बद से बदतर हो गई। कई समस्याओं के बीच ही यहां पर बिजली होने खबरें सुर्खिंया बन जाती हैं। कानपुर में अक्टूबर के माह में भी शहर के लोगों को 8 से 10 घंटे तक बिजली जा रहा है। ऐसे में अब यहां पर बिजली न जाना खबर बनता है।

खबर पढ़कर चौंके लोग
इस बीच बुधवार को शहर के अखबार दिवाली के मौके पर तीन दिनों तक बिना रुके बिजली की आपूर्ति की खबरों से पटे पड़े थे तो यह खबर यहां के लोगों के लिए दिवाली बोनस की ही तरह थी। एक ऐसी खबर जिसे सुनकर खुद 'मोगैंबो खुश हो गया।'
स्वरूप नगर के सब स्टेशन में तैनात एक बिजली कर्मी के मुताबिक बुधवार यानी छोटी दिवाली, गुरुवार यानी दिवाली वाले दिन और उसके अगले दिन शु्क्रवार को भी बिजली कटौती न होने के आदेश दिए गए हैं।
आईआईटी में रहने वाले हिमांशु की मानें तो वाकई पहले तो खबर पढ़कर वह थोड़ा हैरान रह गए लेकिन फिर उन्हें खुशी भी हुई कि चलो अब दिनों तक बिजली नहीं जाएगी।
पांच मिनट गई बिजली तो बोले सीएम कोई फॉल्ट है
मंगलवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव को भी बिजली कटौती से दो चार होना पड़ा। अखिलेश लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस को एड्रेस करने के लिए आए थे कि अचानक बिजली कट गई। कटौती हालांकि पांच मिनट को ही थी लेकिन अखिलेश के चेहरे को देखकर साफ लग रहा था कि उन्हें इस पांच मिनट में कितनी तकलीफ हो रही है। काश उन्हें राज्य के लोगों की तकलीफ का भी अंदाजा हो सकता।
इन पांच मिनटों में अखिलेश ने जवाब दिया कोई फॉल्ट हुआ होगा, अभी ठीक हो जाएगा सब।












Click it and Unblock the Notifications