Diwali-Chhath Train Booking: दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए आज की बुक करें टिकट, देखें ट्रेन और किराए की डिटेल

Diwali-Chhath Train Booking Tracker 2025: त्योहारों के मौसम में घर जाने की तैयारी करने वालों के लिए राहत की खबर है। 23 अगस्त 2025 से रेलवे ने यात्री 22 अक्टूबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस बार रेलवे ने 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। अब आप दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

दिवाली के दौरान घर लौटने की खुशियां और छठ पूजा की आस्था, दोनों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस बार कई रूट पर तेज और अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने की तैयारी की है, ताकि यात्रियों को सीट की कमी का सामना न करना पड़े। रेलवे के नए नियम के तहत अब टिकट यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले ही बुक की जा सकती है। यानी जो यात्री दिवाली या छठ पर घर जाने की योजना बना रहे हैं, वे अभी से ही अपने टिकट सुनिश्चित कर सकते हैं।

Diwali-Chhath Train Booking Tracker 2025

12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों की भीड़ को देखते हुए रेलवे इस बार 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनमें बिहार और पूर्वी यूपी के बड़े शहरों-जैसे पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गोरखपुर और वाराणसी के लिए अतिरिक्त सेवाएं भी शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें: Mumbai local train: 'मुंबई लोकल दूसरा घर है?' लोकल ट्रेन में महिला कपड़े सुखाती आई नजर, देखें Viral Video

मुख्य रूट और खास सुविधाएं

  • दिल्ली-पटना, दिल्ली-गया और दिल्ली-छपरा के बीच कई अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।
  • मुजफ्फरपुर-हैदराबाद और सहरसा-अमृतसर रूट पर भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
  • कुछ प्रमुख ट्रेनों में तेज और आधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें भी जोड़ी जाएंगी।
  • रिटर्न यात्रा की टिकट एक साथ बुक करने पर यात्रियों को 20% तक की छूट भी दी जा रही है।

यहां देखें बिहार-यूपी के लिए ट्रेन की लिस्ट

दिल्ली से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए रोज़ाना कई ट्रेनें चलती हैं। त्योहारी सीज़न में टिकट की भारी मांग होती है, ऐसे में पहले से प्लान करना ज़रूरी है। यहाँ दिल्ली से बिहार के प्रमुख रूट्स की ट्रेनों, मौजूदा सीट उपलब्धता और अनुमानित किराए की पूरी जानकारी दी गई है।

दिल्ली से मुज़फ्फरपुर (MFP)

  • Saharsa Garib Rath (12204) - SL ₹535, 3E ₹1330, 3A ₹1430, 2A ₹2045, 1A ₹3445 - कई क्लास में सीट उपलब्ध।
  • Champaran Humsafar (15706) - 2S ₹335 (WL 6), SL ₹620 (RAC 77/Available), 3A ₹1655 (Available 223)।
  • Swatantrata S Exp (12562) - SL ₹550 (WL 69), 3E ₹1340 (WL 12), 3A ₹1440 (WL 17), 2A ₹2040 (WL 13), 1A ₹3430 (WL 3)।
  • ANVT-Radhikapur Exp (14012) - SL ₹505 (WL 16), 3A ₹1355 (RAC 30/Available), 2A ₹1940 (RAC 4/Available), 1A ₹3260 (Available 13)।
  • Dibrugarh Rajdhani (20504) - तेज विकल्प, किराया क्लास के अनुसार बदलता है।

दिल्ली से भागलपुर (BGP)

  • Vikramshila Exp (12368) - SL ₹585 (WL 59), 3E ₹1435 (WL 13), 3A ₹1535 (WL 16), 2A ₹2175 (WL 9), 1A ₹3665 (WL 3)।
  • BGP Garib Rath (22406) - 3A ₹1055 (WL 31)।
  • Agartala Tejas Rajdhani (20502) - 3A ₹2785 (WL 11), 2A ₹3825 (Available 10), 1A ₹4725 (WL 1)।
  • Goda Humsafar (12350) - SL ₹665 (WL 13), 3A ₹1745 (Available 599)।

दिल्ली से दरभंगा (DBG)

  • Bihar Sampark Kranti (12566) - SL लगभग ₹575, मल्टी-क्लास सीट उपलब्ध।
  • NDLS-DBG SF Special (02570) - SL, 3E और 3A क्लास उपलब्ध।
  • JYG Garib Rath (12436) - तेज विकल्प, 3A क्लास में यात्रा।
  • Amrit Bharat Express (15558) - SL क्लास, सप्ताह में कुछ दिन।
  • ANVT-DBG Special (09648) - 2S और SL क्लास विकल्प।

दिल्ली से गया (GAYA)

  • Mahabodhi Express (12398) - SL, 3E, 3A, 2A और 1A में टिकट, तेज़ और लोकप्रिय ट्रेन।
  • ANVT-Puri Exp (18428) - SL लगभग ₹485, किफायती विकल्प।
  • Gaya-Delhi Amrit Bharat Express - हाल ही में शुरू हुई, गया से रविवार और गुरुवार, दिल्ली से सोमवार और शुक्रवार को चलती है।

दिल्ली से समस्तीपुर (SPJ)

  • JYG Garib Rath (12436) - तेज विकल्प।
  • Champaran Humsafar (15706) - 2S किराया लगभग ₹345-₹350, सबसे किफायती विकल्प।
  • Dibrugarh Rajdhani (20504) - प्रीमियम विकल्प।
  • ANVT-Radhikapur Exp (14012) - लेट नाइट डिपार्चर।

दिल्ली से सहरसा (SHC)

  • ANVT-SHC Garib Rath (05578) - 3A क्लास में सफर, सुबह प्रस्थान और दोपहर बाद पहुँचती है।

दिल्ली से गया के लिए नया विकल्प

Gaya-Delhi Amrit Bharat Express - यह ट्रेन 28 अगस्त से नियमित चलेगी, गया से रविवार और गुरुवार को और दिल्ली से सोमवार और शुक्रवार को। रास्ते में कई बड़े स्टेशन जैसे दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गोविंदपुरी और गाजियाबाद पर स्टॉप होंगे।

टिकट बुकिंग के लिए जरूरी टिप्स

  • IRCTC या अधिकृत ऐप पर लाइव सीट स्थिति देखें।
  • अपनी यात्रा की सही तारीख चुनकर किराया और कोटा देखें।
  • भीड़ के मौसम में Tatkal विकल्प का उपयोग करें।
  • बुकिंग कन्फर्म होते ही भुगतान कर दें, तभी टिकट सुरक्षित मानी जाएगी।

ये भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कम खर्च में कराएगी थाईलैंड की सैर, कैसे होगी बुकिंग? चेक करें हर डिटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+