Dhanteras 2018: धनतेरस आज, पीएम मोदी ने दी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं
नई दिल्ली। पांच दिनों वाले दिवाली के त्योहार की शुरुआत 'धनतेरस' से होती है और वो पावन दिन आज है। आज के दिन कुबेर, मां लक्ष्मी, यमराज और 'धनवंतरि' की खास पूजा की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को 'धनतेरस' की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस पर दी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि धनतेरस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि हम सबको जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। आपको बता दें कि इस बार का 'धनतेरस' बहुत खास है क्योंकि आज का दिन अमृत और राजयोग में आया है जो कि सभी के लिए शुभ है।

यम की पूजा
आपको बता दें कि आज के दिन लोग घरों के लिए बर्तन और सोना-चांदी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन कुबेर के अलावा देवता यम की भी पूजा का भी करते हैं। धनतेरस के दिन यम की पूजा के विषय में मान्यता है कि इनकी पूजा से घर में असमय मौत का भय नहीं रहता है।

स्वस्थ, सुखी और धनवान
आज के दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और चन्द्रमा शीतलता का मानक है, इसलिए चांदी खरीदने से मन में संतोष रूपी धन का वास होता है क्योंकि जिसके पास संतोष है वो ही सही मायने में स्वस्थ, सुखी और धनवान है।












Click it and Unblock the Notifications