दिव्य दृष्टि की एक्ट्रेस सना सैय्यद ने ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, देखें हल्दी से मेंहदी तक की तस्वीरें-वीडियो

'दिव्य दृष्टि' की एक्ट्रेस सना सैय्यद ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, देखें हल्दी से मेंहदी तक की तस्वीरें-वीडियो

मुंबई, 26 जून: 'दिव्य दृष्टि' और 'लॉकडाउन की लव स्टोरी' टीवी सीरियल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सना सैय्यद ने अपने ब्वॉयफ्रेंड ईमाद शम्सी के साथ शादी कर ली है। सना सैय्यद और ईमाद शम्सी ने 25 जून को कोरोना गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। शादी में परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। सना सैय्यद और ईमाद शम्सी काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सना सैय्यद की शादी के अलावा हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Sana Sayyad

ऑफ-व्हाइट रंग के लंहगे में खूबसूरत दिखीं सना सैय्यद

सना सैय्यद ने अपनी शादी ऑफ-व्हाइट और ब्राउन लहंगा पहना था। जिसमें गोल्डन और बेज कलर का भी इस्तेमाल किया गया था। सना अपनी शादी के जोड़े में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं दूल्हे ईमाद शम्सी ने निकाह के लिए सना से मैचिंग शेरवानी पहनी थी। ईमाद शम्सी भी आयवरी कलर की शेरवानी में काफी जच रहे थे।

शादी में शामिल हुए ये सेलेब्रिटी

सना सैय्यद की शादी में उनके को-स्टार न्यारा बनर्जी और नेहा, अध्विक महाजन शामिल हुए थे। अध्विक सना सय्यद के साथ टीवी शो 'दिव्य दृष्टि' में काम कर चुकी हैं।

अध्विक शादी की हर रस्म मेहंदी, संगीत और हल्दी में भी शामिल हुए थे। सना सैय्यद और उनके पति ईमाद शम्सी को मीका सिंह के गाने सावन में लग गई आग पर अपने दोस्तों के साथ डांस करते भी देखा गया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सना सय्यद और ईमाद शम्सी कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं। फरवरी 2021 में सना सय्यद ने ईमाद शम्सी के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों को शेयर कर अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+