ऐश्‍वर्या से तलाक अर्जी के बाद तेज प्रताप ने लालू से भी की बगावत, राबड़ी, तेजस्‍वी के बारे में किए कई खुलासे

Recommended Video

    Tej Pratap ने दिया Family के खिलाफ बयान,'मेरे मां, बाप, भाई सबने मुझे नकार दिया है' | वनइंडिया हिंदी

    पटना। तेज प्रताप यादव की ओर से पटना सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से लालू यादव के पूरे परिवार ने चुप्‍पी साधी हुई है। तेज प्रताप के तलाक की अर्जी देने पर मचे बवाल के बीच भी छोटे भाई तेजस्‍वी यादव राजनीति में व्‍यस्‍त हैं। राबड़ी देवी, मीसा भारती, यहां तक कि ऐश्‍वर्या राय के पिता चंद्रिका राय का पूरा परिवार भी चुप है। केवल तेज प्रताप ही हैं, जो लगातार मीडिया से बात कर रहे हैं और अपना पक्ष सुना रहे हैं। पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय के बारे में एक के बाद एक खुलासे करने वाले तेज प्रताप ने अब अपने परिवार को लेकर दर्द बयां किया है। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत कर बताया कि उनकी ओर से दी गई तलाक की अर्जी पर पिता लालू प्रसाद यादव से लेकर मां राबड़ी देवी तक ने क्‍या कहा। तेज प्रताप का कहना है कि मुश्किल वक्‍त में वह अकेले पड़ गए हैं और खुद उनके ही परिवार ने उनका साथ छोड़ दिया है। तेज प्रताप ने अपने परिवार के खिलाफ भी एक प्रकार से बगावत का ऐलान कर दिया है।

    तेज प्रताप ने पिता लालू यादव से भी कर दी बगावत

    तेज प्रताप ने पिता लालू यादव से भी कर दी बगावत

    पिता लालू यादव के साथ रिम्‍स में हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि उनके पास इतना समय नहीं है। लालू यादव ने तेज प्रताप से कहा कि जब वह घर आएंगे, तब उनसे इस बारे में बात करेंगे। पिता की बात मानने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा, 'जब पापा मेरी बात नहीं मान रहे तो मैं क्‍यों उनकी बात मानूं।' तेज प्रताप ने कहा कि पिता ने कहा कि जब घर आएंगे, तब सलाह मशविरा करेंगे। अब कब उन्‍हें बेल मिलेगी, उसमें तो लंबा समय लगेगा। तेज प्रताप ने कहा कि वह इतना इंतजार नहीं कर सकते हैं।

    'माता-पिता, भाई बहन सब लड़की को सपोर्ट कर रहे हैं'

    'माता-पिता, भाई बहन सब लड़की को सपोर्ट कर रहे हैं'

    तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि उनके पिता, भाई, बहन और मां सब उन्‍हें मतलब ऐश्‍वर्या और उनके परिवार को सपोर्ट कर रहे हैं। वे लड़की को सपोर्ट कर रहे हैं और अपने बेटे को नकार रहे हैं। उन्‍होंने कहा, 'मेरे साथ नाइंसाफी हो रही है। तेज प्रताप यादव को कोई बांधने का काम करेगा तो तेज प्रताप यादव बंधने वाले नहीं है।'

    ऐश्‍वर्या ने मीसा से कहा- तुम कौन होती हो सलाह देने वाली

    ऐश्‍वर्या ने मीसा से कहा- तुम कौन होती हो सलाह देने वाली

    ऐश्‍वर्या के बारे में एक और हैरान करने वाला खुलासा करते हुए तेज प्रताप ने बताया कि उन्‍होंने मीसा भारती से भी बदतमीजी की थी। तेज प्रताप ने बताया कि मीसा ने उन्‍हें कोई सलाह दी थी तो ऐश्‍वर्या ने उनसे कह दिया था कि तुम कौन होती हो सलाह देने वाली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+