कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस में कई नेता, अब दिग्विजय सिंह का आया बड़ा बयान
नई दिल्ली, 23 सितंबर। कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम रेस में हैं। इस बीच कयास लगाए जा रहे थे कि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन खुद दिग्विजय सिंह ने इसको खारिज करते हुए कहा कि मैं अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हूं। जबलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन मैं आला कमान का जो भी निर्देश होगा उसका पालन करूंगा।

दरअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं, इसके बाद से ही अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है। गहलोत ने इस बात की भी पुष्टि की है कि राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति पार्टी का अगला अध्यक्ष नहीं बनेगा। इसके साथ ही कांग्रेस में सियासी उठापटक तेज हो गई है
राहुल गांधी ने जिस तरह से केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर अडि है उसके बाद यह साफ हो गया है कि अशोक गहलोत अब राजस्थान के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।थ ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि सचिन पायलट को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। बहरहाल अब यह साफ है कि अशोक गहलोत के साथ पार्टी के दूसरे नेता शशि थरूर उन्हें कड़ी चुनौती दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications