दिल्ली के रामलीला मैदान में नेता ने कहा- 'गाय की हत्या होते हुए दिखेगी, खुले आम गोली मार देंगे'
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में गौ माता प्रतिष्ठा आंदोलन चल रहा है। इसमें एक नेता ने आज विवादित बयान दे डाला। राजस्थान गौ रक्षा कमांडो फोर्स के अध्यक्ष एसएस टाइगर ने कहा कि 'जहां कहीं भी गाय की हत्या होते हुए दिेखेगी, वहां खुले आम गोली मार देंगे। टाइगर ने कहा कि हमें किसी कानून या संविधान की परवाह नहीं है। जहां गाय कटेगी, वहीं पर कसाई कटेगा।' टाइगर ने कहा कि 'आप लोगों को यह नहीं दिखाई दे रहा है कि गायों की हत्या हो रही है। नेता और मंत्री गूंगे हो सकते हैं लेकिन हम क्या करेंगे? अगर कोई हमारी मां पर अत्याचार करेगा तो क्या हम बर्दाश्त करेंगे? उन्होंने कहाकि हमारी मां को कोई काटेगा तो हम उसने छोड़ेंगे, नहीं, हम संतों के आदेश के इंतजार में हैं।'

अगर गौ माता को राष्ट्रीय माता नहीं बनाया ....
टाइगर ने कहा कि अगर 'मोदी जी ने गौ माता को राष्ट्रीय माता नहीं बनाया , गौहत्या पर हमेशा के लिए रोक नहीं लगाई तो अब आंदोलन नहीं करेंगे और ना ही धरना देंगे, जहां भी गौ हत्या देखेंगे खुलेआम गोली मार देंगे।' टाइगर ने कहा कि 'देश का कानून चाहे जो करे, हमें फांसी पर चढ़ा दे या, जेल में डाल दे, हमें सब मंजूर है लेकिन गौ माता की हत्या हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

'हमारी मां को काटा जा रहा है'
टाइगर ने कहा कि 'हमारी मां को काटा जा रहा है, किस संविधान और कानून की बात कर रहे हैं? यह 100 करोड़ हिंदुओं का देश है जिस को सब हिंदू राष्ट्र कहते हैं, अगर वहीं हमारी मां सरेआम काटी जा रही है तो किस कानून की बात कर रहे हैं?'

जेल और फांसी भी मंजूर
उन्होंने कहा कि 'किसी कानून को नहीं मानेंगे, जिस देश में हमारी मां के लिए कोई कानून नहीं होगा हम वहां किसी कानून को नहीं मानेंगे। पहले गौ माता के लिए कानून बने नहीं तो हमें जेल और फांसी भी मंजूर है, हमें कोई परवाह नहीं है।
-
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications