सिंहस्थ कुंभ मेला में पहुंचे विवादित गुरू स्वामी नित्यानंद, मिला सबसे बड़ा कैंप
उज्जैन। सिंहस्थ कुंभ मेला 2016 का शुभारंभ 22 अप्रैल से होने जा रहा है। इस मेले के लिए अभी ही सैकड़ों की संख्या में साधु-संत उज्जैन पहुंच चुके हैं तो कई साधुओं की पेशवाई भी वहां का आकर्षण बन चुकी है लेकिन उस समय लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उज्जैन में विवादित गुरू स्वामी नित्यानंद की पेशवाई ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची।
इस पेशवाई में सैकड़ों की संख्या में विदेश भक्त थे जो काफी नाच-गा रहे थे। यही नहीं कई सारे संगीन आरोपों में घिरे स्वामी नित्यानंद के कैंप को सिंहस्थ में 4 लाख वर्ग फीट जमीन आवंटित हुई है जो कि इस बार के मेले का सबसे बड़ा आवासीय कैंप माना जा रहा है जो कि एक काफी आश्चर्य की बात है।
नित्यानंद के कैंप में सबसे ज्यादा विदेशी भक्त
इस कैंप में मेले के दौरान करीब 5 हजार लोग स्थायी तौर पर कैंप में रहेंगे जिसमें कई देशों के मेयर भी शामिल होंगे।नित्यानंद के कैंप में करीब आधे से ज्यादा विदेशी भक्त ही हैं। इसके अलावा मेले के दौरान इस कैंप में करीब 50 देशों से लोग स्वामीजी के कैंप में आएंगे और वो प्रवचन देंगे।इस दौरान नित्यानंद के कैंप में रहने वालों को दक्षिण भारतीय भोजन परोसे जायेंगे जिसके लिए नित्यानंद के बैंगलुरू ऑफिस से एक पूरी कुक टीम को बुलाया गया है।
क्यों हैं विवादित?
कुछ साल पहले पुलिस ने नित्यानंद के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था जिसमें उन पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, धोखाधड़ी, धमकी और आपराधिक षडयंत्र रचने का आरोप लगाये गये थे और यही नहीं उनका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो एक साउथ इंडियन अभिनेत्री के साथ आपत्ति जनक हालत में दिख रहे थे। इस बवाल के बाद स्वामी नित्यानंद ने कहा था कि उनके लिए फिजिकल रिलेशन अपराध नहीं है और वो खुद सेक्स गुरू मानते हैं।













Click it and Unblock the Notifications