Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जन्मदिन पर दिशा पटानी घर आया नया मेहमान, बोलीं- परिवार में स्वागत है

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दिशा पटानी ने गुरुवार को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया। दिशा ने एक प्यारी बिल्ली को घर लाया है और उसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। दिशा ने अपनी बिल्ली का नाम कीटी रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कीटी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- परिवार में स्वागत है कीटी।

दिशा को टाइगर ने इस तरह किया विश

दिशा को टाइगर ने इस तरह किया विश

दिशा के कथित ब्वायफ्रेंड ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे दिशा के साथ बागी 2 के गाने 'बेफिक्रा भी होना जरूरी है' पर डांस प्रैक्टिस करते दिख रहे थे। बता दें कि इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था और दोनों ही जबरदस्त डांसर हैं। पोस्ट के कैप्शन में टाइगर ने लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे डी'

View this post on Instagram

Welcome to the family “keety” ❤️

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

'अजीब हो जाता है बर्थडे का दिन भी'

हाल ही में डीएनए को दिए इंटरव्यू में दिशा ने कहा था कि जन्मदिन मनाने से अधिक बड़े हो जाने का अहसास होता है। मेरे लिए बर्थडे का दिन अजीब हो जाता है। आपको सबका बहुत सारा अटैंशन मिलता है, कॉल्स और मैसेज आते हैं और अगले दिन लगता है- उफ्फ जो भी था बीत गया। दिशा ने बताया कि मुझे याद भी नहीं। उन्होंने बताया कि वे इस जन्मदिन पर भी मलंग की शूटिंग में बहुत अधिक व्यस्त हैं।

अब इस फिल्म में दिखेंगी दिशा पटानी

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा हाल ही में रिलीज हुई अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म 'भारत' में नजर आईं। फैन्स को दिशा पटानी की एक्टिंग ने काफी लुभाया, उनके परफॉर्मेंस की हर जगह तारीफ हो रही है। बता दें फिल्म 'भारत के बाद दिशा आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर के साथ फिल्म 'मलंग' में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- दिशा पटानी ने शेयर की नहाते हुए फोटो, फैंस ने कही ये सब बातें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+