GST पर काउंसिल की बैठक के बाद जेटली ने कहा- बन रही है सहमति

GST के मुद्दे पर काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सहमति बन रही है।

नई दिल्ली। राष्‍ट्रीय वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) पर काउंसिल की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि राज्य के वित्त मंत्रियों के साथ GST के ड्राफ्ट पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि GST पर सहमति बन रही है। जेटली ने कहा कि 11-12 दिसंबर को GST काउंसिल की बैठक होगी।

arun jaitley

9 चैप्टर पर बढ़ चुके हैं आगे

बताया कि CGST और IGST कानून पर काफी देर तक चर्चा हुई। जेटली ने कहा कि GST कानून के 9 चैप्टरों पर आगे बढ़ा जा चुका है।

जेटली ने कहा कि 11-12 दिसंबर को GST काउंसिल की बैठक का एजेंडा होगा कि CGST और IGST के ड्राफ्ट के अनुमोदन के पूरा किया जा सके। साथ ही क्रॉस इंपावरमेंट लॉ पर चर्चा होगी।

इस मुद्दे पर मिले हैं कुछ सुझाव

बकौल जेटली बैठक के दौरान क्रॉस इंपावरमेंट लॉ के मुद्दे पर कुछ सुझाव मिले हैं।

आशा है कि इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को सुलझाने के काफी करीब आ गए हैं।

इस दौरान जेटली ने कहा कि राज्य चाहते थे कि विमुद्रीकरण के मुद्दे पर पर अलग से बात की जाए। उन्होंने सुझाव दिया है कि इस फैसले में लचीला किया जाए लेकिन इस पर चर्चा GST काउंसिल नहीं कर सकती।

इसलिए GST की बैठक खत्म होने के बाद बिना अधिकारियों के विमुद्रीकरण के मुद्दे पर चर्चा की गई और राज्यों के वित्त मंत्रियों की ओर से कुछ सुझाव आए हैं लेकिन उनमें अधिकतर सुझाव राजनीतिक दलों के विचारों पर ही आधारित थे।

जेटली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पूरी कोशिश है कि अगले साल 1 अप्रैल 2017 से GST लागू हो जाए। इससे पहले जेटली जानकारी दी थी कि GST रेट स्लैब को लेकर आखिरी फैसला लिया जा चुका है।

उन्होंने बताया था कि GST काउंसिल ने चार दरों को मंजूरी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+