Man Vs Wild में पीएम मोदी के आने के बाद पर्यटन विभाग ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज देशभर के लोगों को नया अवतार देखने को मिलेगा। डिस्कवरी चैनल के पॉपुलर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में आज पीएम मोदी कार्यक्रम के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ देखने को मिलेंगे। पीएम मोदी के इस नए अवतार के बाद पर्यावरण मंत्रालय ने फैसला लिया है कि वह अगले दो महीनों के लिए इंक्रेडिबल इंडिया की थीम को वाइल्ड लाइफ पर आधारित रखेगी। बता दें कि मैन वर्सेज वाइल्ड का विशेष एपिसोड आज शाम को 8 बजे डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाएगा।

जिम कॉर्बेट में शूट हुआ शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड का यह शो उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्क में शूट किया गया है, जिसे दुनियाभर के 180 देशों में डिस्कवरी के नेटवर्क पर दिखाया जाएगा। पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ा कोई आईकन नहीं है, फिर वह चाहे वाइल्डलाइफ हो या टूरिज्म। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शो 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाएगा, लिहाजा हमने फैसला लिया है कि अगले दो महीनो तक हम अपनी थीम को वाइल्डलाइफ पर आधारित रखेंगे।

2002 में इंक्रेडिबल इंडिया की शुरुआत
गौरतलब है कि इंक्रेडिबल इंडिया भारत सरकार द्वारा 2002 में शुरू की गया अंतरराष्ट्रीय अभियान है, इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। इससे पहले डिस्कवरी चैनल की ओर से बयान जारी करके कहा गया था कि मैन वर्सेज वाइल्ड का विशेष शो उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्क में बेयर ग्रिल्स के साथ शूट किया गया है। कार्यक्रम का टीजर हाल ही में लॉन्च किया गया था, जिसमे बेयर ग्रिल्स को पीएम मोदी के साथ देखा जा सकता है। इसमे पीएम मोदी देसी तरीके से बनाई गई भाला हाथ में लिए नजर आ रहे हैं, यह भाला पीएम मोदी को संभावित बाघ के हमले से बचने के लिए दिया गया था।

हाथ में भाला लेने पर क्या कहा पीएम मोदी ने
पीएम मोदी बेयर ग्रिल्स से कहते हैं कि मेरा लालन-पालन इस तरह से हुआ है जोकि मुझे किसी भी जानवर को मारने की अनुमति नहीं है। लेकिन मैं इस भाले को अपने हाथ में ले रहा हूं क्योंकि आप मुझे ऐसा करने के लिए कह रहे हैं। बता दें कि बेयर ग्रिल्स ने कार्यक्रम का टीजर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, इस कार्यक्रम के बारे में बेयर ग्रिल्स ने कहा कि दुनियाभर के 180 देशों के लोग इस कार्यक्रम को देखेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए लोग पीएम मोदी के अलग रूप को देखेंगे। खुद पीएम मोदी ने भी इस कार्यक्रम का प्रोमो साझा करते हुए लिखा है कि भारत, जहां आप घने जंगल, जानवर और खूबसूरत पहाड़, नदियां देखते हैं। इस कार्यक्रम को देखकर आपको भारत के पर्यावरण की और भी बेहतर झलक मिलेगी।
-
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Indian Airlines Alert: पश्चिम एशिया जंग ने 12% फ्लाइट्स घटाईं, 3000 उड़ानें रद्द, क्या महंगे होंगे टिकट? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications