भारत और भारतीय महाद्वीप में आए विनाशकारी भूकंप

बेंगलुरु। एक बार फिर से भूकंप ने भारतीय महाद्वीप को हिलाकर रख दिया है। भारत से लेकर पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान तक भूकंप से दहल गए हैं और सबसे ज्‍यादा तबाही पाकिस्‍तान में हुई है।

इस वर्ष अप्रैल में भूकंप से तबाही का सिलसिला शुरू हुआ था जब नेपाल शक्तिशाली झटकों की वजह से तबाह हो गया था। पाक से जो खबरें आ रही हैं उसमें मुताबिक पाकिस्‍तान में भूकंप की तीव्रता 8.1 थी और माना जा रहा है कि एक बार फिर से भूकंप की वजह से पा‍क में फिर से तबाही का मंजर है।

आज हम आपको बताते हैं उन सात सबसे विनाशकार भूकंपों के बारे में जो भारतीय महाद्वीप में आए और भारत के साथ आसपास के देशों में तबाही मचाकर चले गए। एक नजर ड‍ालिए नीचे दी गई स्‍लाइड्स पर।

वर्ष 2015, नेपाल

वर्ष 2015, नेपाल

25 अप्रैल 2015 को नेपाल, भारत, चीन और बांग्‍लादेश में 7.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। इन झटकों ने नेपाल में सबसे ज्‍यादा तबाही मचाई। 9,018 लोगों की मौत हुई और करीब 21,952 लोग घायल हो गए।

वर्ष 2001 भुज, गुजरात

वर्ष 2001 भुज, गुजरात

26 जनवरी 2001 को गुजरात के भुज में आए भूकंप की दहशत आज तक कोई नहीं भूला है। कच्‍छ जिले में 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप ने पूरे गुजरात में तबाही मचाई थी। करीब 20,000 लोगों की मौत हुई और 1,67,000 लोग घायल हुए। 40,000 घर नष्‍ट हो गए थे।

वर्ष 2002, हिंदु कुश अफगानिस्‍तान

वर्ष 2002, हिंदु कुश अफगानिस्‍तान

अफगानिस्‍तान के हिंदु कुश को दो बड़े भूकंप के झटकों ने हिला कर रख दिया। 7.4 तीव्रता वाला पहला भूकंप तीन मार्च को आया जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 25 मार्च को फिर से 6.9 तीव्रता वाला भूकंप आया जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

वर्ष 2004 भारतीय महाद्वीप में सुनामी और भूकंप

वर्ष 2004 भारतीय महाद्वीप में सुनामी और भूकंप

26 दिसंबर 2004 को पहले भूकंप और फिर सूनामी से पूरी भारतीय महाद्वीप हिल गया। भारत, श्रीलंका और सुमात्रा में 9.1 की तीव्रता वाले भूकंप की वजह से सुनामी आई और 30 मीटर ऊंची लहरें उठीं। 14 देशों के करीब 2,30,000 लोगों की मौत उस समय दर्ज की गई थी।

वर्ष 2005 कश्‍मीर और पाकिस्‍तान

वर्ष 2005 कश्‍मीर और पाकिस्‍तान

आठ अक्‍टूबर 2005 को भारत के कश्‍मीर और पाकिस्‍तान में एक साथ भूकंप आया। 7.6 तीव्रता वाले इस भूकंप ने सबसे ज्‍यादा तबाही पाक में मचाई थी। इसका केंद्र पाकिस्‍तान का मुजफ्फराबाद था और करीब 79,000 लोगों की मौत हो गई थी। कश्‍मीर में 32,000 घर इस भूकंप की वजह से तबाह हो गए थे।

वर्ष 2012 अफगानिस्‍तान

वर्ष 2012 अफगानिस्‍तान

11 जून 2012 को अफगानिस्‍तान के उत्‍तरी हिस्‍से में 25 मिनट के अंतराल में दो विनाशकारी भूकंप आए। पहला भूकंप 5.32 तीव्रता वाला था और दूसरा 5.7 तीव्रता वाला था। इन भूकंपों की वजह से 71 लोगों की मौत हो गई थी। करीब चार दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

वर्ष 2013 बलूचिस्‍तान

वर्ष 2013 बलूचिस्‍तान

पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान में 7.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया और करीब 825 लोगों को लील गया। चार दिन बार 6.8 की तीव्रता वाला एक और भूकंप पाक में आया और फिर 22 लोगों की मौत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+