विकलांग खिलाड़ी बैसाखियों के सहारे खेल रहे फुटबॉल, किक मार कर रहे अद्भुत गोल, VIDEO जीत रहा लोगों का दिल
वीडियो में बैसाखी के सहारे अपंग व्यक्ति उत्साह के साथ खेल खेलते हैं और अपनी अक्षमता को सामने नहीं आने देते हैं। खिलाड़ी फुटबॉल को किक मार रहे हैं, अद्भुत गोल कर रहे हैं और अपने साथियों के साथ जश्न मना रहे हैं।
Disabled Players Football Match: जब आप किसी चीज को करना चाहते हैं और उसके लिए जुनूनी होते हैं तो इसे हासिल करने के लिए कोई रोक नहीं सकता है। दुनिया हमारे सामने कई बाधाएं डालती हैं, लेकिन मायने यह रखता है कि हम उनसे कैसे पार पाते हैं। यह विशेष रूप से विकलांग पुरुषों के एक ग्रुप ने सही साबित किया है। जिन्होंने फुटबॉल का खेल खेलकर सभी बाधाओं को पार कर लिया। ये लोग अपने पैर पर सही से खड़े नहीं हो सकते हैं, उन्होंने स्टिक के सहारे खड़े होकर जबरदस्त फुटबॉल मैच खेला है।

बिना पैर के खेल रहे फुटबॉल
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। आमतौर पर लोग यह मानते हैं कि फुटबॉल जैसे उच्च तीव्रता वाले खेल में खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से फिट होने की आवश्यकता होती है। हालांकि, वायरल हो रहे एक वीडियो से पता चलता है कि पूरी तरह कार्यात्मक अंगों के बिना भी कोई इस खेल में महारत हासिल कर सकता है।

आईपीएस अधिकारी ने शेयर किया है वीडियो
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संतोष सिंह द्वारा ट्विटर पर मूल रूप से वर्ल्ड एम्प्युटी फुटबॉल फेडरेशन को क्रेडिट देते हुए उत्साहवर्धक वीडियो साझा किया है। 1 मिनट और 20 सेकंड की क्लिप में स्पेन और इंग्लैंड की विकलांग टीम के बीच फुटबॉल मैच दिखाया गया है।

खिलाड़ी फुटबॉल को किक मार रहे हैं
वीडियो में बैसाखी के सहारे अपंग व्यक्ति उत्साह के साथ खेल खेलते हैं और अपनी अक्षमता को सामने नहीं आने देते हैं। खिलाड़ी फुटबॉल को किक मार रहे हैं, अद्भुत गोल कर रहे हैं और अपने साथियों के साथ जश्न मना रहे हैं, क्योंकि वे खेल का आनंद ले रहे हैं।

दिव्यांगे के प्रयासों की सराहना
साझा किए जाने के बाद से इस वीडियो को 79,000 से अधिक बार देखा गया है। 1819 लाइक्स और 270 से अधिक रीट्वीट किए गए हैं। इंटरनेट यूजर्स ने उनकी ताकत और लचीलेपन की प्रशंसा की और एक शानदार फुटबॉल मैच में उनके प्रयासों की सराहना की।
Recommended Video


उनके जज्बे को सलाम
एक यूजर ने कहा कि पूरी तरह से उनकी ऊर्जा से प्यार करता हूं। जबकि दूसरे ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी भावना को सलाम करते हैं। तीसरे ने लिखा कि भाग्य बहादुर का साथ देता है। वहीं इससे पहले बिहार की एक 10 साल की बच्ची ने एक पैर पर उछल-कूद कर स्कूल पहुंचने के अपने दृढ़ संकल्प से सबका दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें- 'बिन बुलाया बराती', शादी समारोह में पहुंचा सांड, जमकर मचाया उत्पात, हर स्टॉल पर पहुंचा, Viral हो रहा VIDEO












Click it and Unblock the Notifications