मध्य प्रदेश कांग्रेस में चल रही खींचतान पर सख्त हुईं सोनिया गांधी, एक्शन के दिए आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में भीतर चल रहा घमासान अब आलाकमान तक पहुंच गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बीच जारी मतभेद से खुश नहीं हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और सूबे के वनमंत्री उमंग सिंघार के बीच जारी विवाद पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रिपोर्ट मांगी हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने गुरुवार को कहा कि, मैं कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिला, वह नाराज थीं।

Dipak Babaria says I met Congress President Sonia Gandhi yesterday, she expressed that she was upset

कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर अपनी रिपोर्ट सौंपी। सोनिया से मुलाकात के बाद बाबरिया ने कहा कि, राज्य में पार्टी से जुड़े हालिया घटनाक्रमों और पार्टी की स्थिति को लेकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट दी है। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाबरिया ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का सम्मान होना चाहिए।

बाबरिया ने कहा कि, मैं कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिला, वह नाराज थीं। उन्होंने भविष्य में अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं पर कार्रवाई करने को कहा है। बता दें कि, सिंघार ने हाल ही में दिग्विजय पर ब्लैकमेलर, ट्रांसफर-पोस्टिंग करवाने और रेत खनन जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह मिलने आएंगे तो वह उन्हें कड़वी चाय पिलाएंगे। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस के नेता अनुशासन में रहें। भाजपा को कोई मौका ना दें।

सिंघार की कड़वी चाय पिलाने के जवाब में दिग्विजय ने सिर्फ इतना ही कहा कि 'मुझे डायबिटीज नहीं है और मैं मीठी चाय पीता हूं।' दूसरी तरफ, राज्य की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की भी अटकलें हैं। बाबरिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने मंत्रियों से उनके द्वारा किए गए कामों का जवाब मांगा है। इससे कुछ मंत्री असहज हैं। बताया जा रहा है कि उमंग सिंघार के बयान से सोनिया गांधी बेहद नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+