शशिकला के भतीजे पर PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटने का आरोप, 10 गिरफ्तार

चेन्नई। शशिकला के भतीजे दिनाकरन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटने के आरोप में देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। वहीं उनके 10 समर्थकों को गिरफ्तार भी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अन्नाद्रमुक नेता विनायकम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि रविवार को मुख्यमंत्री पलानीस्वामी जिस वक्त अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे इसी वक्त दिनाकरन के समर्थक हॉल के बाहर पर्चे बांट रहे थे। इन पर्चों में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के खिलाफ अभद्र भाषा लिखी हुई थी। विनायकम का यह आरोप है कि इन पर्चों को दिनाकरन ने बंटवाया है। पुलिस ने इस मामले में एक पूर्व विधायक समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

शशिकला के भतीजे पर PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटने का आरोप, 10 गिरफ्तार

बता दें कि मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम के बीच समझौते के बाद हाल ही में तमिलनाडु के विधानसभा अध्यक्ष ने दिनाकरण समेत इनके समर्थक कहे जाने वाले 18 विधायकों को अयोग्य ठहराते हुए उनकी सदस्यता रद्द कर दी। इसी के बाद से अन्नाद्रमुक पार्टी पर कब्जे के लिए दोनों गुटों में संघर्ष चल रहा है। मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है।

वहीं भ्रष्‍टाचार के मामले में जेल में बंद शशिकला ने अदालत से पेरोल पर 15 दिनों की रिहाई देने की अपील की है। रिहाई के पीछे शशिकाला ने अपने बीमार पति एम नटराजन से मिलने का कारण बताया है। आपको बता दें कि नटराजन फिलहाल अस्‍पताल में भर्ती हैं। वहां उनका लीवर प्रत्‍यारोपण होना है। उनके शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे हैं। शशिकला फरवरी से ही बेंगलुरू के जेल में बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+