डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना की हुई कुटाई, TV डिबेट में सपा कार्यकर्ताओं ने जड़ा थप्पड़

Dimple yadav Maulana Sajid beaten Video: सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी को एक टीवी न्यूज़ चैनल के स्टूडियो में उस वक्त भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब डिबेट के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

दरअसल, कुछ दिन पहले मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव की मस्जिद यात्रा के बाद उनके सिर न ढकने पर विवादास्पद बयान दिया था। मौलाना की इस टिप्पणी को महिला विरोधी और सांप्रदायिक सौहार्द्र के खिलाफ माना गया।

Maulana Sajid beaten Video

मौलाना के बयान पर उठा तूफान

मौलाना के बयान के खिलाफ राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में मौलाना के खिलाफ विरोध जताया, जबकि डिंपल यादव ने भी इस बयान को "घिनौना और अपमानजनक" बताया।

घटना के बाद मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। लोगों का कहना है कि इस बयान ने न सिर्फ महिलाओं का अपमान किया, बल्कि देश की साझा संस्कृति को भी ठेस पहुंचाई है।

ये भी पढ़ें Dimple Yadav Controversy: डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी का सबसे गंदा बयान, BJP का प्रदर्शन-सपा की चुप्पी!

कुटाई का वायरल हुआ Video

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि डिबेट के दौरान कुछ लोग मौलाना के बयान का विरोध करते हुए उत्तेजित हो गए और उनके साथ हाथापाई कर दी। इस घटना पर चैनल ने भी सफाई दी है कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते।

ये भी पढ़ें Dimple Yadav Controversy: डिंपल यादव के कपड़ों पर कमेंट करने वाले साजिद रशीदी पहले भी रहे हैं विवादों में!

क्या है मामला?

मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सांसद डिंपल यादव की मस्जिद यात्रा के बाद उनके पहनावे को लेकर एक विवादित और आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "डिंपल यादव मस्जिद में बिना सिर ढके गईं, उनकी गर्दन और पीठ नंगी दिख रही थी। अगर कोई मुस्लिम महिला ऐसे जाती, तो उसे इजाज़त नहीं दी जाती।" मौलाना के इस बयान को न केवल महिला विरोधी बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाला माना गया। सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हुई, और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसे शर्मनाक बताते हुए उनकी निंदा की। इस टिप्पणी के खिलाफ कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए, और उनके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+