Dimple Yadav Controversy: डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी का सबसे गंदा बयान, BJP का प्रदर्शन-सपा की चुप्पी!
Dimple Yadav Controversy: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी द्वारा समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ एक टेलीविजन बहस में की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में BJP के सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया।
साजिद रशीदी 'विवादों के किंग'
इस घटना के बाद मौलाना साजिद रशीदी एक बार फिर विवादों में हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौलाना पहले भी अपनी अशोभनीय भाषा और टिप्पणियों के लिए विवादों में रह चुके हैं।

रिपब्लिक भारत के शो पूछता है भारत के दौरान साजिद रशीदी ने कहा कि सपा सांसद इकरा हसन ने मस्जिद के मुताबिक पोशाक पहनी थी जबकि मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव के लिए उन्होंने बेहद घटिया शब्द का इस्तेमाल किया। ये शब्द इतना वाहियात है कि इसे वनइंडिया अपने आर्टिकल में भी लिखना उचित नहीं समझता।
अखिलेश की चुप्पी पर सवाल
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव, डिंपल यादव के पति, अभी तक चुप क्यों हैं? उन्होंने इस बयान के खिलाफ कुछ क्यों नहीं कहा? उन्होंने आगे कहा कि डिंपल यादव की अपनी पार्टी भी चुप है, 'मौनं लागू: लक्षणम्'।बांसुरी स्वराज ने यह भी कहा कि एक महिला सांसद के सम्मान से ज्यादा तुष्टीकरण की राजनीति महत्वपूर्ण है।
डिंपल क्या बोलीं?
हालांकि, समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने खुद इस बयान पर नाराजगी नहीं जताई है। सोशल मीडिया पर लोग डिंपल की प्रतिक्रिया को मुस्लिमों को नाराज न करने की मंशा से देख रहे हैं। उन्होंने इस बयान से अलग मणिपुर पर बीजेपी से जवाब मांगा है।
क्या था मामला?
दरअसल दिल्ली में संसद मार्ग के पास स्थित एक मस्जिद में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई थी। इस बैठक में अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और इकरा हसन सहित कई नेता शामिल थे। इस बैठक की कुछ तस्वीरें समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। जिस पर साजिद रशीदी ने ये बयान दिया और इससे विवाद की स्थिति बन रही है।
मौलाना दोहराया अपना बयान
मौलाना साजिद रशीदी ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि उनका बयान बिल्कुल गलत नहीं था। उन्होंने एक बार फिर से डिंपल यादव के पहनावे पर टिप्पणी कर दी। उन्होंने तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि इस बैठक में दो महिलाएं बैठी हैं, जिनमें से इकरा हसन ने सिर ढका हुआ है, और फिर उन्होंने डिंपल यादव के पहनावे पर टिप्पणी की। उनके इस बयान की व्यापक निंदा हो रही है और कई महिलाओं ने इस पर आपत्ति जताई है।
मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications