समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्नौज से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। महिला दिवस के मौके पर पार्टी की ओर से जारी की गई दूसरी लिस्ट में तीन महिला उम्मीदवारों को टिकट देने के ऐलान किया गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट कन्नौज से सांसद डिंपल यादव का भी नाम है। इसी के साथ ये साफ हो गया है कि डिंपल यादव इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं शायद डिंपल यादव इस लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी नहीं करेंगी। हालांकि पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में उनका नाम शामिल है।
महिला दिवस के मौके पर सपा की दूसरी लिस्ट
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कन्नौज से ही पार्टी की उम्मीदवार होंगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके इस बात का ऐलान किया है। वहीं लखीमपुर खीरी से समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा की बेटी डॉ. पूर्वी वर्मा को लोकसभा टिकट दिया गया है। इसके अलावा हरदोई (सुरक्षित) लोकसभा सीट से ऊषा वर्मा को सपा उम्मीदवार बनाया गया है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी
समाजवादी पार्टी की ओर से तीनों महिला उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने से पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साईट ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए एक ट्वीट किया। इस तस्वीर में उनके साथ डिंपल यादव के साथ-साथ पार्टी की दोनों महिला उम्मीदवार भी नजर आ रही हैं। इस ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा, समाज में महिलाओं की समता एवं भागीदारी के बिना देश का भविष्य अधूरा रहेगा! महिला दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी की कुछ महिला प्रत्याशियों को 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव में कामयाबी की शुभकामनाएं।

कन्नौज से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी की ओर से इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी की गई। पहली सूची में समाजवादी पार्टी ने यूपी की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इस सूची के मुताबिक सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। जिन 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है, उनमें मैनपुरी, बदायूं, फिरोजाबाद, इटावा, रॉबर्ट्सगंज और बहराइच सीट शामिल हैं।

मुलायम सिंह यादव लड़ेंगे मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव
शुक्रवार को जारी की गई समाजवादी पार्टी की सूची के मुताबिक- मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव, बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद लोकसभा सीट से अक्षय यादव, इटावा (सुरक्षित) लोकसभा सीट से कमलेश कठेरिया, रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) लोकसभा सीट से भाईलाल कोल और बहराइच (सुरक्षित) लोकसभा सीट से शब्बीर बाल्मिकी को प्रत्याशी बनाया गया है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications