दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना पर बनाया पंजाबी गाना, रिलीज होते ही Video हुआ वायरल

दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना पर बनाया पंजाबी गाना, रिलीज होते ही Video हुआ वायरल

Diljit Dosanjh Song on Rihanna (song RiRi): भारत में जारी किसान आंदोलन का समर्थन कर अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना चर्चा में बनी हुई हैं। रिहान के किसान आंदोलन पर किए गए ट्वीट पर बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं। जो सेलेब्स पहले से किसान आंदोलन के समर्थन में थे, उन्होंने रिहाना को सही बताया है और जो किसान आंदोलन को सोपर्ट नहीं कर रहे हैं वो रिहाना को लेकर विवादित बयान भी दे रहे हैं। अब एक्टर और पंजाब के मशूर सिंगर मशहूर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना पर एक गाना बयाना है। ये गाना पंजाबी में है और गाने के बोल हैं- RiRi. दिलजीत ने शुक्रवार (05 फरवरी) को इस गाने का ऑडियो जारी किया था और आज शनिवार (06 फरवरी) को गाने का वीडियो जारी किया है।

Diljit Dosanjh

सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर गाना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 'रिरी' (Riri) गाने के वीडियो में दिलजीत दोसांझ और रिहाना दोनों दिख रहे हैं। लेकिन एक साथ नहीं। वीडियो अलग-अलग शॉट्स लगाकर बना गया है। गाने को शेयर करते हुए दिलजीत ने पंजाबी में कैप्शन लिखा है- ''तेरे कन्सर्ट आवा पा के कुर्ता पाजमा'' (तुम्हारे कन्सर्ट में कुर्ता पाजमा पहनकर आऊंगा।) कैप्शन के साथ दिलजीत ने दिल वाली इमोजी भी बनाई है।

गाने का वीडियो हुआ वायरल

गाने का वीडियो 1 मिनट 48 सेकेंड का है। गाने को इंस्टाग्राम पर दिलजीत ने शनिवार को सुबह शेयर किया है। कुछ ही घंटों में इस गाने पर 6 लाख 68 हजार से ज्यादा व्यूज हैं। (खबर लिखे जाने तक)

दिलजीत दोसांझ ने 'रिरी' (Riri) गाने का ऑडियो 3 फरवरी को रिलीज किया था। जिसे दिलजीत दोसांझ ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। गाने के वीडियो पर 4.3 मिलियन व्यूज हैं। गाने के लिरिक्स को राज रंजोध ने लिखा है।

दिलजीत दोसांझ ने रिहाना के ट्वीट पर किया था रिएक्ट

दिलजीत दोसांझ के इस गाने पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। दिलजीत के गाने के वीडियो पर फैम्स हार्ट वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं। फैनस को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने रिहाना के किसान आंदोलन वाले ट्वीट पर रिएक्ट भी किया था।

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिहाना की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर के बैकग्राउंड में 'रन दिस टाउन' गाना बज रहा था। रिहाना ने किसान आंदोलन से जुड़ी एक खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था- "हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे, #FarmersProtest.''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+