Diljit Dosanjh: 'मेरी लाइफ की सबसे खराब रात', फैन ने कॉन्सर्ट को क्यों बताया डिजास्टर? खरीदी थी 12000 की टिकट
Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी रॉकस्टार दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में 19 दिसंबर को दिलजीत का मुंबई कॉन्सर्ट हुआ, जिसे लेकर एक फैन ने अपना बुरा अनुभव साझा किया है। महिला फैन का दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट का अनुभव इतना खराब था कि उन्होंने इसे अपनी जिंदगी की सबसे खराब रात करार कर दिया। इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ नोट भी पोस्ट किया।
इंस्टाग्राम यूजर दीया चुग ने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के मुंबई में दिल-लुमिनाती टूर कॉन्सर्ट में अपने भयानक अनुभव को साझा किया। उन्होंने दिलजीत के स्टेज की एक वीडियो भी पोस्ट करते हुए इसे "मेरी जिंदगी की सबसे खराब रात" बताया।

महिला फैन ने दावा किया कि उसने गोल्ड सेक्शन के टिकट के लिए ₹12,000 का भुगतान किया, उन्होंने कहा कि वह पंजाबी सिंगर की सालों से फैन रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सिंगर के मंच पर परफॉर्मेंस का एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "पिछली रात एक आपदा थी। गोल्ड सेक्शन के टिकट के लिए 12k का भुगतान किया और कुछ भी नहीं देखा।"
'आंटियों' ने डांटा, नहीं कर पाईं एन्जॉय
मुंबई की रहने वाली दीया ने बताया कि प्रीमियम सीटों के बावजूद वह स्टेज नहीं देख पाई और यहां तक कि उसे गाने के लिए "आंटियों ने डांटा और कहा कि चुप रहो।" उसने शिकायत की कि वह कॉन्सर्ट को एन्जॉय नहीं कर पाई, क्योंकि वह नाच नहीं पा रही थी।
ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने एपी ढिल्लों को सबूत के साथ दिया जवाब, बोले- 'मेरे पंगे सरकारों से होते हैं'
'कॉन्सर्ट है या लोकल ट्रेन?'
अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "मैं नाच नहीं सकी, क्योंकि लोगों ने कहा 'वहां कोई जगह नहीं है। मैं अपने बाल भी खुले नहीं रख सकी, क्योंकि वे चाहते थे कि मैं उन्हें बांध लूं। जैसे????? यह कोई कॉन्सर्ट है या लोकल ट्रेन?"
ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में मदमस्त दिखीं AP Dhillon की 'गर्लफ्रेंड', सिंगर्स के क्लैश के बीच Video Viral
इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसके पीछे खड़े एक आदमी ने उसे गैरवाजिब तरीके से छुआ और जब उसने शिकायत की तो उसने बस इतना कहा "कोई जगह नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications