Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में मदमस्त दिखीं AP Dhillon की 'गर्लफ्रेंड', सिंगर्स के क्लैश के बीच Video Viral
AP Dhillon Diljit Dosanjh Clash: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के साथ हुए विवाद को लेकर जमकर सुर्खियों में है। इस बीच एपी ढिल्लों की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बनिता संधू को हाल ही में दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट (Mumbai Concert) में देखा गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसे वक्त सुर्खियों में आया है, जब दिलजीत और एपी के बीच झगड़ा चल रहा है।
दरअसल,एपी ढिल्लों और दिलजीत दोसांझ अपने कथित झगड़े के कारण सुर्खियों में हैं। हुआ यूं कि पंजाबी रॉकस्टार दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान एपी ढिल्लों और करण औजला को भारत में कॉन्सर्ट शुरू के लिए बधाई दी थी।

AP Dhillon और Diljit Dosanjh के बीच क्लैश
इसके बाद एपी ने दिलजीत पर तंज कसते हुए दावा किया कि दिलजीत ने उनको ब्लॉक किया किया है। हालांकि, दिलजीत ने इस आरोप से इनकार किया। एपी ने बाद में एक स्क्रीन रिकॉर्डिंग साझा की, जिसमें दिखाया गया कि वह अनब्लॉक होने के बाद दिलजीत की प्रोफाइल तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ के लिए कही ऐसी बात, सुनकर सिंगर के भी उड़ेंगे होश
अब इस विवाद के बीच एपी ढिल्लों की एक्स गर्लफ्रेंड बनिता संधू का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता रहा है, जिसमें वो दिलजीत के गाने पर एंजॉय करती दिख रही हैं।
वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि बनिता संधू 19 दिसंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट में देखा गया, जहां वो सिंगर के गानों पर डांस करती नजर आईं।
एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में नहीं आईं बनिता संधू
हालांकि, संधू 7 दिसंबर को एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में मौजूद नहीं थी, जिससे उनके ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं। बनिता 2023 में रिलीज होने वाले एपी के पॉपुलर गाने विद यू में नजर आईं। गाने में उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री देखने के बाद फैंस ने उन्हें एक साथ जोड़ा, यह अनुमान लगाते हुए कि वे असल जिंदगी में भी डेटिंग कर रहे हैं।
बनिता संधू पिछले साल रिलीज हुई एपी ढिल्लों की डॉक्यू-सीरीज एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड की स्क्रीनिंग में भी शामिल हुईं, जिसका प्रीमियर मौजूदा वक्त में अमेजन प्राइम वीडियो पर हो रहा है। स्क्रीनिंग के बाद बनिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एपी के साथ नई प्यार भरी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें कैप्शन था, "मेरे साथ," और एक दिल वाला इमोजी भी था। हालांकि, उनमें से किसी ने भी इन अफवाहों पर कभी टिप्पणी नहीं की।
ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने एपी ढिल्लों को सबूत के साथ दिया जवाब, बोले- 'मेरे पंगे सरकारों से होते हैं'
जानिए बनिता संधू के बारे में?
बनिता संधू एक वेल्श अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अक्टूबर में वरुण धवन के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म, आदित्य वर्मा में अभिनय किया और विक्की कौशल की सरदार उधम का भी हिस्सा रहीं। अभिनेत्री ने जूलिया क्विन की किताब पर आधारित लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज, ब्रिजर्टन में मिस मल्होत्रा की भूमिका भी निभाई और अपने अभिनय से फैंस को प्रभावित किया।












Click it and Unblock the Notifications