दिलजीत दोसांझ ने एपी ढिल्लों को सबूत के साथ दिया जवाब, बोले- 'मेरे पंगे सरकारों से होते हैं'
भारत में इन दिनों कॉन्सर्ट का क्रेज है। भारतीय सिंगर्स भी इसमें खूब हिस्सा ले रहे हैं। सबसे पहले दिलजीत ने भारत में अपना टूर शुरू किया। जिसकी टिकटें ब्लैक तक में बिकीं। इसके बाद करण औजला और एपी ढिल्लों ने भी अपना टूर शुरू किया। दिलजीत ने उन्हें अपने कॉन्सर्ट से बधाई दी थी। लेकिन एपी ढिल्लों की एक बयान की वजह से फैंस थोड़े नाराज हो गए हैं।
दरअसल, अपने कॉन्सर्ट में एपी ढिल्लों कहा,भाई मैं बस एक छोटी सी बात कहना चाहता हूं। मुझे पहले इंस्टाग्राम से अनब्लॉक तो करो फिर आप मुझसे बात करो। मार्केंटिंग के बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन सबसे पहले आप मुझे अनब्लॉक करो। मैं पिछले पिछले तीन साल से काम कर रहा हूं। क्या मुझे किसी विवाद में आपने देखा है? इसके बाद एपी को ट्रोल किया जाने लगा।

एपी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसे दिलजीत ने देखा और अपनी स्टोरी में शेयर किया। साथ ही उन्होंने लिखा, मैंने तुम्हें कभी ब्लॉक नहीं किया। मेरे पंगे सरकारों के साथ हो सकते हैं। कलाकारों के साथ नहीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर एपी को खूब ट्रोल किया जाने लगा। साथ ही ये भी कहा जाने लगा कि पंजाबी सिंगर्स के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहां भी लोगों का आपस में झगड़ा है।
सबकुछ ठीक है
इन सबके बीच एपी ने फिर से एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, मैं कुछ भी कहने की प्लानिंग नहीं कर रहा था। ये भी जानता था कि कुछ लोग मुझसे नफरत करेंगे। लेकिन हम जानते हैं कि सच क्या है और क्या नहीं। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि दिलजीत और एपी ढिल्लों के बीच सबकुछ ठीक है। लेकिन दोनों की तरफ से किसी ने भी खुलकर बात करने की कोशिश नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications