क्या शरद पवार होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार? NCP ने दिया जवाब
राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर NCP प्रमुख शरद पवार ने स्थिति लगभग साफ कर दी है।
मुंबई, 14 जून : राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर NCP प्रमुख शरद पवार ने स्थिति लगभग साफ कर दी है। उन्होंने सोमवार को हुई बैठक में बताया कि वह राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष का चेहरा नहीं हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली में बैठक होने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
Recommended Video
President Election 2022: Sharad Pawar होंगे विपक्ष की पसंद ? | Congress | वनइंडिया हिंदी | *Politics

गृहमंत्री ने कहा कि सोमवार को कोई चर्चा नहीं हुई। सभी नेता आज यानी मंगलवार को दिल्ली में बैठक कर रहे हैं। जब सभी दलों के नेता मिलेंगे तो निश्चित तौर पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, पवार साहब ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह उम्मीदवार नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications