दिलीप कुमार के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम हस्तियों ने ऐसे किया याद
मुंबई, 07 जुलाई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज लंबी बीमारी के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। दिलीप कुमार के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर है। तमाम बॉलीवुड की हस्तियां दिलीप कुमार को याद कर रही हैं और उनके साथ बिताए वक्त को साझा करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बिग बी अमिताब बच्चन ने भी दिलीप कुमार के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Recommended Video

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा एक महायुग का पर्दा गिर गया जो अब कभी नहीं खुलेगा। एक संस्था चली गई, जब कभी भी भारतीय सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा तो उसे दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद के तौर पर ही लिखा जाएगा। दिलीप साहब के परिवार को इस दुख को सहन की करने की ईश्वर ताकत दे, दिलीप साहब की आत्मा को शांति मिले, मेरी दुआएं उनके लिए, बहुत ज्यादा दुखी हूं।

वहीं अजय देवगन ने भी दिलीप कुमार के निधन पर उन्हें याद करते हुए उनके साथ की एक तस्वीर को साझा किया है। अजय देवगन ने ट्वीट करके लिखा, महान हस्ती के साथ मैंने भी कई अच्छे पल साझा किए हैं, कुछ बहुत ही व्यक्तिगत और कुछ स्टेज पर। बावजूद इसके उनके चले जाने की खबर के लिए मैं खुद को तैयार नहीं कर पा रहा। वह एक संस्था थे, समय काल से परे अभिनेता थे। दिल टूट गया है, सायरा जी के लिए मेरी संवेदनाएं।
अक्षय कुमार ने भी दिलीप कुमार के निधन पर ट्वीट करके लिखा, दुनिया के लिए वह एक एक्टर हो सकते हैं, हमारे लिए वो हीरो हैं, दिलीप सर अपने साथ हमसे भारतीय सिनेमा का एक पूरा दौर लेकर चले गए। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं, ओम साईं राम। प्रकाश राज ने ट्वीट करके लिखा, दिग्गज, प्रेरणा, एक बेहतरीन जिंदगी जीने के लिए शुक्रिया दिलीप कुमार जी। वहीं सुनील शेट्टी ने लिखा, आज एक दौर का अंत हो गया, हमने भारतीय सिनेमा का सबसे चमकता सितारा खो दिया, आपको हमेशा याद करेंगे दिलीप साहब, आप हमारे दिल में बसते हैं।












Click it and Unblock the Notifications