मुकुल रॉय को दिलीप घोष ने बताया 'आया राम गया राम', बोले- कट मनी वाले भाजपा में नहीं रुक सकते

नई दिल्ली, 13 जून। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद जिस तरह से मुकुल रॉय एक बार फिर से टीएमसी में शामिल हो गए उसके बाद पश्चिम बंगाल भाजपा चीफ दिलीप घोष ने उनपर तंज कसा है। घोष ने कहा कि कहा कि मुकुल रॉय आया राम गया राम हैं। यही नहीं घोष ने कहा कि जिन लोगों को टीएमसी के कट मनी की संस्कृति की आदत हो उनके लिए भाजपा में रुक पाना मुश्किल है। यह जरूरी नहीं है कि जो भी भाजपा में आए वह भाजपा के साथ बना रहे क्योंकि भाजपा में बने रहने के लिए तपस्या की जरूरत होती है। भाजपा में बने रहना थोड़ा मुश्किल है खासकर कि उन लोगों के लिए जो टीएमसी से आते हैं जहां पर कट मनी की संस्कृति है।

dilip

Recommended Video

    West Bengal: Mukul Roy की TMC में वापसी को लेकर क्या बोले BJP नेता Dilip Ghosh ? | वनइंडिया हिंदी

    दिलीप घोष ने कहा कि मुकुल रॉय के टीएमसी में जाने से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुकुल रॉय के टीएमसी में जाने पर घोष ने कहा कि वह अनुभवी नेता हैं, उन्होंने जो भी किया है सोच समझकर और रणनीति के तहत किया होगा। उनके जाने से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हजारो लोग पार्टी में आ रहे हैं, अगर कुछ लोग चले जाते हैं तो इसमे कोई दिक्कत नहीं है, वो जा सकते हैं। यह उनकी व्यक्तिगत समस्या है पार्टी की नहीं। यही नहीं घोष ने कहा कि भाजपा हर किसी को गले लगाती है और उन्हें लोकतांत्रित तरीके से जिम्मेदारी देती है। उन्होंने कहा कि जो लोग अनुशासन और विचारधारा के साथ काम नहीं कर पाते हैं वो पार्टी छोड़ देते हैं।

    बंगाल भाजपा चीफ ने कहा कि पार्टी उन पुराने कार्यकर्ताओं की वजह से प्रदेश में खड़ी हुई जो लंबे समय से पार्टी के साथ बने हैं और पार्टी में उनका विश्वास है, ऐसे लोग पार्टी के साथ आने वाले समय में भी रहेंगे। दिलीप घोष ने कहा कि हम आया राम गया राम की चिंता नहीं करते हैं। हम अपनी पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की चिंता करते हैं। यही नहीं मुकुल रॉय को लेकर घोष ने कहा कि उनके आने से पार्टी को ना तो कोई फायदा हुआ और ना ही उनके जाने से कोई नुकसान हुआ। रिपोर्ट की मानें तो जिस तह से शुभेंदु अधिकारी को पार्टी में वरीयता दी गई उससे क्षुब्ध होकर मुकुल रॉय ने भाजपा का साथ छोड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+