दिलबाग सिंह नियुक्त किए गए जम्मू कश्मीर पुलिस के नए डीजी
श्रीनगर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दिलबाग सिंह को बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वे कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक थे, जिन्होंने 6 सितंबर को कार्यभार संभाला था। राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में राज्य प्रशासनिक परिषद (SAC) की बैठक हुई। इसमें राज्य के पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक के रूप में दिलबाग सिंह के नाम पर सहमति बनी। दिलबाग सिंह 1987 बैट के आईपीएस ऑफिसर हैं।

पैनल में सिंह के अलावा एस एम सहाई और वी के सिंह के भी नाम थे, लेकिन राज्यपाल मलिक ने दिलबाग सिंह के नाम पर ही जम्मू कश्मीर के अगले डीजी के रूप में नाम मुहर लगाई। सिंह ने एसपी वैद की जगह ली हैं। वैद को अब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है।
हालांकि, सिंह फिलहाल डायरेक्टर जनरल ऑफ पर्सन्स के एडिशनल चार्ज के रूप में काम संभालते रहेंगे। दिलबाग सिंह वीके सिंह के ही बैचमेट हैं, जो पुलिस हेडक्वार्टर में स्पेशल डायरेक्टर जनरल, होम गार्ड के कमाडेंट जनरल और राज्य के डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स में सिविल डिफेंस के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications