मोदी ने की अटल की तारिफ तो दिग्विजय ने कहा 'झूठ का पुलिंदा'

नयी दिल्ली। बीजेपी के पीएम इन वेटिंग और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अमेरिका में अपने प्रशंसकों से बातचीत की और उन्हें देश का कर्ज चुकाने के लिए आ वाहान किया। मोदी ने अपने भाषण में जहां एनडीए युग को स्वर्णिम इतिहास बताया तो यूपीए सरकार पर निशाना साधा।

मोदी ने कहा कि अटल जी का शासन देश के लिए स्वर्णिम युग रहा, लेकिन यूपीए सरकार घोटालों की सरकार बन गई है। मोदी ने कांग्रेस नेताओं को सरकार और सरकारी योजनाओं के मुद्दे पर बहस की खुली चुनौती दी।

digvijay singh

मोदी के इस चुनौती के फौरन बाद कांग्रेस के महासचिव और मोदी के धुर विरोधी दिग्विजय सिंह ने इस चैलेंस को स्वीकार कर लिया और मोदी के भाषण पर कटाक्ष करना शुरु कर दिया। अपने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर के जरिए दिंगविजय सिंह ने मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें राजकाज और विकास के मामलों पर किसी भी कांग्रेस नेता के साथ बहस की की छूट है। वो जिससे चाहे बहस कर ले।

नरेंद्र मोदी के कट्टर आलोचक दिग्विजय ने समावेशी राजनीति पर मोदी के विचार को खारिज करते हुए कहा कि क्या एक तेंदुआ अपने धब्बे बदल सकता है। मोदी द्वारा अपने प्रवासी भारतीय समर्थकों को वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करने के कुछ ही देर बाद दिग्विजय सिंह ने मोदी की तरफ अपने तोपखाने का मुंह खोल दिया और ट्वीटर पर मोदी द्वारा सरकार की आलोचना को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि मोदी ने एनडीए शासन के समय के विकास के 'झूठे आंकड़े' दिए।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि ये सुनकर अच्छा लगा कि मोदी समावेशी राजनीति की बात कर रहे हैं, लेकिन क्या कोई तेंदुआ अपने धब्बे बदल सकता है? फेकू मोदी पूरी रवानी में हैं। एनडीए शासन के समय के विकास के झूठे आंकड़े दे रहे हैं। यूपीए शासन को एनडीए से बेहतर बताते हुए दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस आपको ताकत देती है, लेकिन मोदी खुद को ताकत देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी चाहते हैं कांग्रेस मुक्त भारत और कांग्रेस चाहती है भूख मुक्त भारत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+