दिग्वजिय सिंह की छोटी बेटी कर्णिका का निधन, दिल्ली के हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की छोटी बेटी कर्णिका सिंह का शुक्रवार सुबह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीडि़त थीं। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी और डॉक्टरों ने उनके ना बचने का संकेत भी दे दिया था। जानें, पत्नी अमृता से जुड़े किस सवाल पर मुस्कुराने लगे दिग्विजय सिंह

बताया जा रहा है कि कर्णिका के शव को अहमदाबाद ले जाया जाएगा, जहां उनका ससुराल है। आपको ये भी बताते चलें कि दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी आशा जिनका साल 2013 में निधन हो गया था से चार बेटियां और एक बेटा है। कर्णिका चार बहनों में सबसे छोटी थीं।












Click it and Unblock the Notifications