जानें, पत्नी अमृता से जुड़े किस सवाल पर मुस्कुराने लगे दिग्विजय सिंह
नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ट नेता और महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपनी से आधी उम्र की टीवी एंकर अमृता राय से शादी कर ली। दोनों के संबंधों को लेकर खूब चर्चाएं हुए थी, लेकिन अब दिग्विजय सिंह खुलेआम अपने और अपनी पत्नी अमृता राय को लेकर बोलते हैं। हाल की एक इंटरव्यू में जब उनसे पत्नी अमृता के बारे में पूछा गया तो वो मुस्कुरान लगे। बदले-बदले अंदाज में कुछ यूं दिखें अमृता और दिग्विजय सिंह, फोेटो वाइरल

हलांकि ये पहला मौका था जब दिग्विजय सिंह ने पहली बार अपनी पत्नी अमृता राय से जुड़े किसी निजी सवाल का जवाब दिया है। इंटरव्यू में जब उनसे पत्नी के राजनीतिक करियर को लेकर सवाल किया गया तो मुस्कुराते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह राजनीति और पार्टी से भी दूर रहेंगी।
वाराणसी दौरे पर आए दिग्विजय सिंह पहले तो अमृता से जुड़े सवाल पर मुस्कुरा दिए और फिर झेंपते हुए कहा कि उनका राजनीति में आने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। उन्हें राजनीति से दूर रहना पसंद है और वे पार्टी से भी दूर रहेंगी। आपको बता दें कि हाल ही में दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वाइरल हुई है, जिसमें दोनों ही अलग अंदाज में दिख रहे हैं। दोनों एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इंदौर पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications