PM मोदी के 'नवरत्न' को दिग्गी का मिला समर्थन

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता भारत अभियान की शुरुआत कर देश में सफाई की लहर दौड़ा दी है। विरोधी दल भी मोदी के इस अभियान में उनका समर्थन कर रहे हैं। इसी समर्थकों की लिस्ट में कांग्रेस नेता शशि थरुर भी शामिल है। अपनी ही पार्टी के लोगों की आंखों की किरकिरी बने शशि थरूर को अब पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह का भी समर्थन मिल गया है।

digvijay singh

पार्टी की आलोचना झेल रहे थरुर का साथ देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि थरूर ने स्वच्छता अभियान का ब्रांड अबेंसडर बन कर कुछ भी गलत नहीं किया है। ट्वीट के जरिए उनका साथ देते हुए उन्होंने लिखा कि थरूर ने स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर बन कर कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान कांग्रेस का ही कार्यक्रम था, जिसे मोदी सरकार ने अपना लिया है।

दिग्विजय सिंह ने के थरुर के समर्थन में आने के बाद पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि दिग्विजय अपनी बात कर रहे हैं। थरूर अपनी बात कर रहे हैं। अपने टिप्पणियों से कई बार पार्टी में नाराजगी पैदा कर चुके दिग्विजय सिंह ने थरूर का समर्थन उस समय किया है, जब केरल कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई करने को बेकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+