अब खुद को डूबता सूरज मानने लगे हैं दिग्विजय सिंह
भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह 67 वर्ष के हो गए हैं और अब वह खुद को डूबता सूरज मानने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों ग्वालियर की आमसभा में कहा था कि हमारी सभ्यता और संस्कृति में डूबते सूरज को कोई नहीं पूजता, उगता सूरज हमारे बीच है, इसे हम सब पूजते हैं। id="toptextpromo">इस
मंच पर राहुल गांधी भी मौजूद थे। राजगढ़ में तो उन्होंने अपनी उम्र का भी हवाला दिया था। दिग्विजय से रविवार को इंदौर में संवाददाताओं ने पूछा कि डूबता सूरज कौन है? तो जवाब में उन्होंने अपना नाम लिया। दिग्विजय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके शासनकाल के मुकाबले राज्य में कुपोषण व गरीबी बढ़ी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>राज्य
में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी 25 से 30 अक्टूबर के बीच सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। गुजरात के विकास मॉडल के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि नरेंद मोदी गरीब नहीं अमीर के पक्षधर हैं। यही कारण है कि गुजरात में अमीर अधिक अमीर तथा गरीब अधिक गरीब हो रहे हैं, यही गुजरात मॉडल है।











Click it and Unblock the Notifications